उप्र : गोरखपुर के रेस्तरां में आग लगने से कर्मचारी की दम घुटने से मौत

Spread the love

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनव त्यागी ने पुष्टि की कि आग पूरी तरह बुझ गई है और पीड़ित परिवार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में तारामंडल बौद्ध संग्रहालय के पास स्थित वाटरवेज रेस्तरां एंड बैंक्वेट में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें दम घुटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और भारी नुकसान हुआ। पूरी तीन मंजिला इमारत में घना धुआं फैल गया, जो लगभग दो घंटे तक रहा।इस हादसे में गोंडा निवासी पुरुषोत्तम (48) नामक एक सफाई कर्मचारी की अंदर फंसने के बाद दम घुटने से मौत हो गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) संतोष कुमारने बताया कि नियंत्रण कक्ष को सुबह करीब सवा पांच बजे इस घटना की सूचना मिली।

दमकल की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, टीमों ने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा, शौचालय के अंदर एक व्यक्ति मिला, जहां घने धुएं के कारण वह बेहोश हो गया था। बेहोश पुरुषोत्तम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

सूत्रों के मुताबिक जब रामगढ़ताल पुलिस थाने और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं, तब तक इमारत की सभी मंजिलों पर आग की लपटें फैल चुकी थीं। दमकलकर्मियों ने लगातार पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया और तलाशी अभियान के लिए धुएं से भरे हिस्सों में पहुंचने से पहले लगभग दो घंटे आग पर काबू पाने में लगा।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट-सर्किट है। अधिकारी वर्तमान में होटल व्यवसायी को हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनव त्यागी ने पुष्टि की कि आग पूरी तरह बुझ गई है और पीड़ित परिवार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    गिरावट के मामले में भाजपा और शेयर बाजार एक-दूसरे से मुकाबला कर रहे: Akhilesh Yadav

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल की नैतिक गिरावट व शेयर…

    रास्ते के लेकर विवाद में दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे पर किया हमला, मौत

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के मुंगेर जिले में मंगलवार को रास्ते को लेकर विवाद में दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे पर चाकू व खंती से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें