क्या आपको भी बार-बार सिर में खुजली और स्कैल्प रुखा रहता है? यदि हां, तो इसका कारण यह ड्राई स्कैल्प की निशानी है। ड्राई स्कैल्प के कारण बालों में खुजली होती और कई बार तो हेयर्स कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इस समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। स्कैल्प ड्राई रहने से बाल झड़ने की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि लोग परेशान ही हो जाते हैं। ड्राई स्कैल्प तब होता है जब शुष्क हवा, हार्मोनल परिवर्तन, तनाव, और सही से बालों की देखभाल न की जाए। इस आर्टिकल में हम आपको 3 अचूक उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से ड्राई स्कैल्प हफ्ते भर खत्म हो जाता है।
नारियल का तेल
नारियल का तेल आपके घर में जरुर होगा। नारियल ऑयल बालों को पोषण देता है और इसके साथ ड्राई स्कैल्प को भी कम कर देता है। आप रात को सोने से पहले आप हल्के गरम नारियल तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। अगले दिन हेयरवॉश कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिन फर्क दिखेगा।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा स्किन और हेयर्स के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो ड्राई स्कैल्प और खुजली की समस्या को जड़ से खत्म कर देता है। ताजा एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगा सकते हैं केवल 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से बाल धो लें। इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में दो बार करें, जिससे आपको स्कैल्प हेल्दी हो जाए।
दही का हेयर मास्क
बालों का रुखापन और खुजली कम करने के लिए आप दही हेयर मास्क भी यूज कर सकते हैं। क्योंकि दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्कैल्प को साफ रखने और नमी बनाए रखने में मदद करता है। मास्क के बनाने के लिए एक कटोरी दही में थोड़ा-सा शहद मिला लीजिए अब इसका पेस्ट बना लें। फिर इसे आप अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। यह मास्क आपकी स्कैल्प को हाइड्रेट रखेगा और बालों को भी सॉफ्ट बना के रखेगा
Reading on RAJGIRIJA NEWS (www.rajgirijanews.in)








