नीतीश सरकार चुनाव से पहले ऐसे वादे कर रही है जिन्हें पूरा नहीं कर सकती: जन सुराज

Spread the love

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार विधानसभा चुनाव से पहले ‘‘वित्तीय रूप से अव्यवहारिक योजनाओं’’ की घोषणा कर रही है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति पर गंभीर बोझ पड़ेगा और जिन्हें पूरा नहीं कर सकती है।पार्टी के प्रवक्ता पवन के वर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार की ओर से किए गए ऐसे वादों का कुल अनुमानित खर्च लगभग 33,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने दावा किया कि राज्य पर पहले से ही 4,06,476 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज है।

वर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘बिहार की गैर-जिम्मेदाराना राजग सरकार ऐसे वादे कर रही है, जिन्हें पूरा करने की उसकी क्षमता नहीं है। यह जनता को गुमराह करने जैसा कार्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे संविधान में परिकल्पित लोकतंत्र में सरकार से अपेक्षा की जाती है कि वह पांच वर्षों तक काम करे। लेकिन यह सरकार अपने कामकाज के बजाय, आखिरी समय में नुकसान की भरपाई के तौर पर मुफ्तखोरी बांट रही है।’’

वर्मा ने निर्वाचन आयोग और उच्चतम न्यायालय से राज्य सरकार के ‘‘लापरवाह कदम’’ पर संज्ञान लेने की अपील की। जद(यू) नेता अशोक चौधरी द्वारा प्रशांत किशोर को भेजे गए 100 करोड़ रुपये की मानहानि नोटिस के संबंध में वर्मा ने कहा, ‘‘यह उनके लिए स्वागतयोग्य कदम है।

चौधरी के पास इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं था। वह निश्चित रूप से चुप नहीं रह सकते थे। यदि उनके पास हमारे आरोपों का कोई तथ्यात्मक जवाब होता तो वह संवाददाता सम्मेलन कर सफाई पेश करते।’’

उन्होंने कहा कि किशोर के पास अपने आरोपों के समर्थन में सभी दस्तावेज और सबूत मौजूद हैं। वर्मा ने कहा, ‘‘यह तो बस शुरुआत है…आगे और बड़े खुलासे होंगे।’’ वर्मा ने आरोप लगाया, नीतीश कुमार का अब अपने मंत्रिमंडल पर नियंत्रण नहीं है। उनके व्यक्तित्व में आमूल-चूल परिवर्तन आ गया है। वह कभी तीक्ष्ण बुद्धि और सिद्धांतों वाले नेता हुआ करते थे, लेकिन अब उनके खराब स्वास्थ्य का फ़ायदा उठाकर उनके सहयोगी और मंत्री सत्ता का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

  • Related Posts

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने अंतिम समय से कुछ दिनों पहले ही यह संकेत दे दिये थे कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों धड़ों में अब…

    Shashi Tharoor का ‘बगावती’ तेवर! कोच्चि में हुए अपमान के बाद कांग्रेस की हाई-लेवल बैठक से बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveशशि थरूर कांग्रेस की अहम मीटिंग में शामिल नहीं होंगे सूत्रों के अनुसार, यह फैसला तब लिया गया जब थरूर को कोच्चि में एक महापंचायत कार्यक्रम में “अपमानित”…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें