पत्नी को ‘नागिन’ बताने वाला पति खुद फंसा, पुलिस करेगी झूठी शिकायत पर कार्रवाई

Spread the love

सीतापुर में एक पति ने अपनी पत्नी पर ‘नागिन’ बनकर डराने का विचित्र दावा किया था, जिसे पुलिस जांच में पूरी तरह झूठा पाया गया। यह शिकायत पति-पत्नी के बीच गहरे विवाद का परिणाम थी, जहां पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी के लिए मनगढ़ंत कहानी गढ़ने का आरोप लगाया है। अब झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक लोक शिकायत सत्र के दौरान दर्ज कराई गई एक विचित्र शिकायत में, एक व्यक्ति ने दावा किया कि वह रात में सो नहीं पाता है, क्योंकि उसकी पत्नी “नागिन” (मादा सर्प) में बदल जाती है, और फुंफकारने की आवाजों से उसे डराती है। वहीं, पत्नी ने उन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।आइये जानते है पूरा मामला क्या है और कैसे गंभीर आरोप लगाने के बाद पति ही जाल में फंस गया।

सीतापुर जिले के महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि उसकी पत्नी रात में ‘नागिन’ बनकर उसे डराती है और सोने नहीं देती। इस बीच, पुलिस ने दावा किया है कि जांच में यह शिकायत झूठी पाई गई है और अब झूठी शिकायत के लिए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मंगलवार को शिकायतकर्ता की पत्नी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने दावा किया है कि उसका पति दूसरी शादी करने के लिए नाटक कर रहा है। शिकायतकर्ता की पहचान महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के निवासी मेराज के रूप में हुई है। वहीं, पत्नी ने उन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता ने चार अक्टूबर को आयोजित विवाद समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के समक्ष आपबीती सुनाई। मेराज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नसीमुन मानसिक रूप से अस्थिर है और रात को ‘‘नागिन’’ बनकर फुफकारती है तथा उसे डराती रहती है। मेराज ने कहा कि उसके बार-बार गुहार लगाने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से उसे मदद के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करना पड़ा।

अधिकारी इस असामान्य शिकायत से कथित तौर पर हैरान रह गए। शिकायत के बाद, जिलाधिकारी ने महमूदाबाद थाने को मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।’’ महमूदाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की गई और पता चला है कि पति-पत्नी के बीच विवाद है।श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में मेराज के आरोप झूठे और निराधार पाए गए हैं और अब विस्तृत जांच जारी है। सीओ ने बताया कि मेराज पर झूठी कहानी गढ़ने और पुलिस व प्रशासन का समय बर्बाद करने के लिए मुकदमा चलाया जाएगा। मंगलवार को मेराज की पत्नी नसीमुन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने दावा किया है कि उसका पति मेराज दहेज के लिए प्रताड़ित करता था और दूसरी शादी करना चाहता है।नसीमुन का आरोप है कि मेराज अपनी दूसरी शादी के लिए यह सब नाटक कर रहा है। साथ ही, नसीमुन ने मेराज पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। वह चार महीने की गर्भवती भी बताई जा रही है। उसने आरोप लगाया है कि मेराज उसके इलाज व खाने का खर्च भी नहीं उठा रहा।

  • Related Posts

    Terror Funding के आरोपी सांसद Engineer Rashid को मिली पैरोल, Parliament के Budget Session में होंगे शामिल

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला सांसद अब्दुल राशिद शेख उर्फ ​​इंजीनियर राशिद खान को आगामी बजट सत्र में भाग लेने के लिए पैरोल पर रिहा कर…

    Delhi: सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिवार को 43.11 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने जून 2022 में गाजियाबाद में हुए एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति के परिवार को 43.11 लाख रुपये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें