पितृ पक्ष पर इस तरह से करें पितरों की शांति के लिए पूजा, यहां जानिए श्राद्ध के नियम कायदे

Spread the love

हिंदू धर्म में पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए पितृ पक्ष के 16 दिन काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान किए गए श्राद्ध कर्म से पितरों का ऋण उतरता है और पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष मिलता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष चलते हैं। इस बार 07 सितंबर 2025 से पितृ पक्ष की शुरूआत हो रही है, जोकि 21 सितंबर 2025 को समाप्त होंगे। इस दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और ब्राह्मणों को भोज कराना चाहिए

माना जाता है कि पितृ पक्ष के दिनों पर पितर धरती लोक पर आते हैं और अपने परिजनों से मिलते हैं। ऐसे में पितरों का श्राद्ध कर्म और तर्पण करने से परिवार पर पूर्वजों की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि श्राद्ध पर पितरों की शांति के लिए पूजा कैसे करनी चाहिए।

पितृ पक्ष तिथियां

पूर्णिमा श्राद्ध – 07 सितंबर 2025

प्रतिपदा श्राद्ध – 08 सितंबर 2025

द्वितीया श्राद्ध – 09 सितंबर 2025

तृतीया श्राद्ध – 10 सितंबर 2025

चतुर्थी श्राद्ध – 10 सितंबर 2025

पंचमी श्राद्ध – 11 सितंबर 2025

महा भरणी – 11 सितंबर 2025

षष्ठी श्राद्ध – 12 सितंबर 2025

सप्तमी श्राद्ध – 13 सितंबर 2025

अष्टमी श्राद्ध – 14 सितंबर 2025

नवमी श्राद्ध – 15 सितंबर 2025

दशमी श्राद्ध – 16 सितंबर 2025

एकादशी श्राद्ध – 17 सितंबर 2025

द्वादशी श्राद्ध – 18 सितंबर 2025

त्रयोदशी श्राद्ध – 19 सितंबर 2025

मघा श्राद्ध – 19 सितंबर 2025

चतुर्दशी श्राद्ध – 20 सितंबर 2025

सर्वपितृ अमावस्या – 21 सितंबर 2025

श्राद्ध करने की विधि

पितृ पक्ष पर श्राद्ध तिथि के अनुसार आपको अपने पितरों का श्राद्ध करना चाहिए। वहीं अगर आपको तिथि याद नहीं है, तो आप सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध कर्म कर सकते हैं। इस दिन सबसे पहले स्नान करें और फिर साफ वस्त्र पहनें। इसके बाद घर की साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। पितृपक्ष में सूर्यदेव के रूप में पितरों की पूजा की जाती है। इसलिए सूर्य देव अर्घ्य दें और फिर घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं। इससे आपके पितृ प्रसन्न होते हैं।

इसके बाद पितरों की पसंद के हिसाब से भोजन तैयार करें। वहीं भोजन का पहला भोग पांच तरह के जीव यानी की कौवा, कुत्ता, गाय, चीटियों और देवताओं को लगाएं। इसके बाद पितरों की तस्वीर के सामने धूप लगाएं और उनकी पूजा शुरू करें। पूजा के दौरान सफेद वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। जैसे उड़द, सफेद फूल, घी, गाय का दूध, खीर, चावल और मूंग आदि। पितरों को भोजन का भोग लगाएं और भोजन को ग्रहण करने की प्रार्थना करें। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और अपनी श्रद्धानुसार दान-दक्षिणा दें।

  • Related Posts

    कुंडली के Pitra Dosh से हैं परेशान? इस दिन करें यह एक महाउपाय

    Spread the love

    Spread the loveहिंदू धर्म में व्रत-तिथियों का विशेष महत्व माना जाता है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भीष्म अष्टमी मनाई जाएगी। इस बार यह पवित्र तिथि…

    बसंत पंचमी पर बना अबूझ मुहूर्त, लक्ष्मी-सरस्वती का महासंयोग, जानें शुभ समय

    Spread the love

    Spread the loveबसंत पंचमी का त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। आज शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 का दिन ज्ञान, कला और संगीत की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें