बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाएं: ये फ्री प्लेटफॉर्म सिखाएंगे साइंस, आर्ट्स और कोडिंग के गुण

Spread the love

बच्चों को नई स्किल्स सिखाने के लिए कई मुफ्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं, जो शिक्षा, विज्ञान, कला और कोडिंग में मदद करते हैं; माता-पिता इन डिजिटल टूल्स से बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता बढ़ा सकते हैं। Scratch, Seek by iNaturalist, Khan Academy और Google Arts & Culture Experiment जैसे ऐप्स बच्चों को गेम, एनिमेशन, प्रकृति की जानकारी, विभिन्न विषयों का ज्ञान और कला के इंटरैक्टिव अनुभव प्रदान करते हैं। ये प्लेटफॉर्म बच्चों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाते हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं।वर्तमान समय में कई ऐसी वेबसाइटें और ऐप्स उपलब्ध हैं जो बच्चों को नई स्किल्स सीखने का शानदार अवसर प्रदान करती हैं। ये प्लेटफॉर्म अधिकतर मुफ्त होते हैं, इसलिए बच्चे बेझिझक इनका उपयोग कर सकते हैं और एजुकेशन, साइंस, आर्ट और कोडिंग जैसे क्षेत्रों में नई जानकारियां हासिल कर सकते हैं। ऐसे में ज्यादातर माता-पिता मोबाइल में ऐसे डिजिटल टूल्स की तलाश में रहते हैं जो बच्चों की इमेजिनेशन, जिज्ञासा और क्रिएटिविटी को बढ़ाने का कार्य करते हैं।  आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ऐप और वेबसाइट जिसका प्रयोग करके कोडिंग और साइंस, एजुकेशन या आर्ट्स से संबंधित स्किल्स आसानी से सीख सकते हैं।

Scratch (MIT Media Lab)

अगर आपके बच्चे साइंस और कोडिंग सीखना चाहते हैं, तो यह सबसे बेहतरीन मंच है। इसकी मदद से विजुअल ब्लॉक्स से स्टोरी, गेम व एनिमेशन बना सकते हैं। इसे आसानी से प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप वेबसाइट scratch.mit.edu पर विजिट करें। फिर क्रिएट पर क्लिक करें। इसमें आपको सीखने के लिए ट्यूटोरियल्स भी दिए गए है जिससे आपको काफी मदद मिलेगी सीखने केल लिए है।

Seek by iNaturalist

बता दें कि, यह ऐप एकदम फ्री है। यदि आप किसी पौधे, फूल, और कीड़े के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो इस ऐप को खोलकर फोटो ले सकते हैं व इसे अपलोड कर दें। इसके बाद आपको सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।  इसके लिए आप Seek App डाउनलोड कर लें। कैमरे से किसी पत्ते या फूल पर फोकस करें, इसके बाद आपको सारी जानकारी तुरंत मिलेगी।

Khan Academy

यह ऐप पढ़ाई से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का एक बेहतरीन माध्यम है। यह सभी विषयों पर आधारित एक फ्री लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जहां बच्चे लाइफ स्किल्स, पर्सनल फाइनेंस जैसे कई महत्वपूर्ण टॉपिक आसानी से सीख सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए विद्यार्थी या उनके माता-पिता khanacademy.org पर जाएं या Khan Academy Kids ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद छात्र अपनी कक्षा के अनुसार विषयों का चयन करके पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

Google Arts & Culture Experiment

यदि आपका बच्चा आर्ट का शौकीन है, तो यह ऐप बेहद उपयोगी है। इस साइट से छात्र आर्ट, पेंटिंग और म्यूजिक की दुनिया को इंटरएक्टिव गेम्स के जरिए सीख सकते हैं। इसके लिए आप experiments.withgoogle. com पर जाएं। यहां कई तरह के आर्ट से जुड़े प्रोजेक्ट हैं। बच्चे इन्हें बनाकर नई-नई आर्ट सीख सकते हैं। 

  • Related Posts

    12वीं पास के लिए Bihar Police में बड़ा मौका, Havaldar Clerk Bharti के लिए तुरंत करें Apply

    Spread the love

    Spread the loveसरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की हैं। बड़ी खुशखबरी! बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की तरफ से बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए…

    Quantum Echoes: गूगल की क्वांटम क्रांति, 13,000 गुना तेज एल्गोरिदम से खुलेंगे विज्ञान के नए रहस्य

    Spread the love

    Spread the loveटेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए गूगल ने क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में बड़ा ब्रेकथ्रू हासिल किया है। कंपनी ने अपने ‘विलो (Willow)’ क्वांटम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें