बाराबंकी में तेज रफ्तार का कहर! ट्रक-कार की जोरदार टक्कर में 6 जिंदगियां खत्म, सड़क पर मचा कोहराम

Spread the love

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ है जिसमें 6 लोगों के मौके पर ही जान चली गयी। हादसा इतना भयानक था कि आस-पास के लोग हैरान रह गये। बाराबंकी में देर रात एक ट्रक और कार की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई। कार के परखच्चे उड़ गये। टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि यह हादसा देवा-फतेहपुर मार्ग पर बिशुनपुर कस्बे के निकट ग्राम कुतुलुपुर के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। उसने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंच गए। राहत दल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान की जा रही है। जिलाधिकारी त्रिपाठी ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की।अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए दो लोगों जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक बहुत तेज रफ्तार में था और चालक ने सामने से आ रही कार को देखकर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह टक्कर हुई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

इससे पहले जयपुर में भी रोड पर एक डंपर ने भी तांड़व मचाया। जयपुर के हरमाड़ा इलाके में तेज रफ्तार डंपर ने सोमवार दोपहर तबाही मचा दी। डंपर ने अपने सामने आए कई वाहनों को टक्कर मारी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई व 10 घायल हो गए। जयपुर के जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह डंपर रोड नंबर 14 से लोहा मंडी पेट्रोल पंप की ओर तेज गति से जा रहा था और रास्ते में आने वाले वाहनों को टक्कर मारता चला गया। 

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले तैयारियों की समीक्षा की

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। अगले दिन, आठ नवंबर को वह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें