बिहार में बनेगा चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मांग पर केंद्रीय उद्योग मंत्री ने किया ऐलान

Spread the love

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में आयोजित बिहार आइडिया फेस्टिवल को संबोधित करते कहा- बिहार औद्योगिक विकास की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के विकास के लिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर दिया है। गया में 1700 एकड़ में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, बिहार सरकार ने इसके लिए 1300 एकड़ अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराई है। श्री चौधरी ने कहा-बिहार की 14 करोड़ आबादी की जरूरतें इतनी बड़ी हैं कि एक कॉरिडोर से हमारा काम नहीं चलेगा। हम माननीय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से अनुरोध करते हैं कि हमें कम से कम चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर दें।कार्यक्रम में मौजूद गोयल ने उपमुख्यमंत्री की मांग पर तुरंत संज्ञान लिया और घोषणा की- बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में चार औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही श्री गोयल ने नई बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज-2025 की तारीफ की और इसे देश में सबसे सरल और उदार पैकेज बताया। 

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्री श्री गोयल को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एतिहासिक समय है, जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों को रोजगार देने वाले उद्योग लगाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और नीतीश कुमार के नेतृत्व में रफ्तार पकड़ चुका है बिहार। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में अब विश्वस्तरीय सड़कों का जाल बिछा है। पटना से राज्य के किसी भी कोने तक चार से पांच घंटे में पहुंचा जा सकता है। रेल विस्तार में भी बिहार आगे है, यहां 13 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। गंगा किनारे दीघा से कोईलवर और मुंगेर से भागलपुर तक मैरिन ड्राइव बन रहा है। पांच बड़े एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। चौधरी ने कहा- राज्य में अब तक 17 इथेनॉल प्लांट लगाए जा चुके हैं। मक्का, गेहूं और अब चावल के खुद्दी (चावल का छोटे टुकड़े) तक को प्रोसेस कर इथेनॉल बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। बिहार में पिछले पांच सालों में करीब 40 लाख लोगों को रोजगार दिए गए हैं। 2025-30 में हमारा लक्ष्य एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने का है।

चौधरी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को 1.65 लाख करोड़ की योजनाओं का तोहफ़ा दिया है। 15 सिंतबर को वो पूर्णिया में करीब 50 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे। दरभंगा एयरपोर्ट के बाद अब 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। यह बिहार का सबसे बड़ा रनवे वाला हवाई अड्डा होगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार 9 हजार मेगावॉट बिजली का उत्पादन और खपत कर रहा है। हमने सड़क, बिजली, और नई औद्योगिक नीति 2025 से उद्योग के लिए माहौल तैयार किया है। आने वाले दो साल में यहां उद्योगपति बिना बुलाए आएंगे। उन्होंने कहा-बिहार बढ़ेगा, तभी देश बढ़ेगा। उद्योग बिहार की पहचान बने, यही हमारी कोशिश है। बिहार की समृद्धि से देश की समृद्धि होगी।

Reading on RAJGIRIJA NEWS (www.rajgirijanews.in)

  • Related Posts

    गिरावट के मामले में भाजपा और शेयर बाजार एक-दूसरे से मुकाबला कर रहे: Akhilesh Yadav

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल की नैतिक गिरावट व शेयर…

    रास्ते के लेकर विवाद में दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे पर किया हमला, मौत

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के मुंगेर जिले में मंगलवार को रास्ते को लेकर विवाद में दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे पर चाकू व खंती से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें