मंत्री दया शंकर सिंह पर योगी आदित्याथ की चुटकी, सीएम के बोलते ही हंसने लगे लोग

Spread the love

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को परिवहन विभाग की अनेक नई सौगातें दे दी हैं। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विभिन्न सेवाओं, योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया है। सीएम योगी ने 1.5 लाख जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आमजन तक 45 से अधिक परिवहन सेवाएं पहुंचाने की सुविधा का शुभारंभ किया, तो वहीं सरल परिवहन हेल्पलाइन 149 लॉन्च किया है। इसके साथ ही 400 नई बसों को हरी झंडी दिखाते हुए महिला परिचालकों और विभिन्न निवेशकों को नियुक्ति पत्र, प्रमाण पत्र भी दिए। इस कार्यक्रम में दौरान एक ऐसा क्षण भी आया जब सीएम योगी ने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह की मौज ले ली। जिसके बाद कार्यक्रम खुशनुमा हो गया।

सीएम योगी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि मुझे कार्यक्रम का समय 11 बजे बताया गया था, लेकिन मेरे मन में चल रहा था कि मंत्री जी 12 बजे तक कार्यक्रम में पहुंच जाएंगे, तो मैं भी उस समय तक पहुंच जाऊंगा। सीएम योगी के इतना कहते ही सभी की हंसी छूट गई और सब ताली बजाने लगे। इस दौरान सीएम ने बताया कि मैं बैठक में ही था, तभी मुझे 10 बजे बताया गया कि मंत्री जी पहुंच गए हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि मंत्री जी कल रात में भी 12:00 बजे तक यहां पर मौजूद थे। सीएम ने कहा कि 11 बजे मेरा भाषण भी शुरू हो चुका है।योगी ने परिवहन हेल्पलाइन नंबर का शुभारंभ किया

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि मंत्री जी समय से पहले आए हैं, तो इसका मतलब है कि वह भी चाहते हैं कि परिवहन विभाग के बस स्टेशन सुंदर बने और व्यवस्थित बने। साथ ही आमजन को अपनी ओर आकर्षित कर सकें, इसलिए उनकी उपस्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीएम योगी की इन बातों से पूरे हॉल में तालियों की गूंज और हंसी सुनाई दे रही थी। वहीं, सीएम योगी ने सरल परिवहन हेल्पलाइन नंबर-149 का शुभारंभ किया। साथ ही डिजिटल बस ट्रैकिंग (मार्गदर्शी) ऐप और इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट की नई बुकलेट का भी शुभारंभ किया है।योगी ने इनको दिखाई हरी झंडी

सीएम योगी ने 8 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, 16 इलेक्ट्रिक बस, 1 रेट्रोफिट इलेक्ट्रिक बस, 10 सीएनजी बस, दो एसी बस, 20 टाटा बस, 43 आशयर सहित 400 बीएस-6 बसों और सड़क सुरक्षा के लिए 11 इंटरसेप्टर को हरी झंडी दिखाई है। इसके अलावा सीएम योगी ने पीपीपी मोड पर विकसित किए जाने वाले 7 बस स्टेशनों का शिलान्यास किया है। पीपीपी मॉडल पर निर्मित होने वाले बस स्टेशन जीरो रोड (प्रयागराज), सिविल लाइंस (प्रयागराज), गाजियाबाद ओल्ड (गाजियाबाद), रसूलाबाद (अलीगढ़), चारबाग (लखनऊ), अयोध्या धाम (अयोध्या), विभूति खंड गोमतीनगर (लखनऊ) की सीएम ने शिलान्यास किया है।

  • Related Posts

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने अंतिम समय से कुछ दिनों पहले ही यह संकेत दे दिये थे कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों धड़ों में अब…

    Shashi Tharoor का ‘बगावती’ तेवर! कोच्चि में हुए अपमान के बाद कांग्रेस की हाई-लेवल बैठक से बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveशशि थरूर कांग्रेस की अहम मीटिंग में शामिल नहीं होंगे सूत्रों के अनुसार, यह फैसला तब लिया गया जब थरूर को कोच्चि में एक महापंचायत कार्यक्रम में “अपमानित”…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें