रात के सोते समय पैर बायटा आने पर क्या करें? आजमाएं यह देसी नुस्खा, दर्द होगा गायब

Spread the love

रात के समय जब हम गहरी नींद में सोए होते हैं, तो अचानक से पैर की तेज ऐंठन या ‘बायटा’आने से चीखने लगते हैं। इस भयंकर दर्द में ऐसा लगता है कि किसी ने मांसपेशी को जोर से मरोड़ दिया हो। यह दर्द कुछ सेकंड का होता है, लेकिन इसका असर कई घंटों तक बना रहता है। रात की ऐंठन केवल दर्द नहीं, बल्कि शरीर में मिनरल्स की कमी, थकान, डिहाइड्रेशन या नर्व सिग्नल के गड़बड़ होने का संकेत भी हो सकती है, हालांकि इस परेशानी का आसान, तुरंत असर करने वाला और पूरी तरह नेचुरल इलाज आपकी अपनी रसोई में मौजूद है। इस देसी नुस्खे की मदद से आपको काफी आराम मिलेगा।

बायटा के लिए देसी नुस्खा

आपको बता दें कि, यह देसी नुस्खा शरीर पर लगाने के लिए है, न कि इसे खाने के लिए। यह उपाय पैर के दर्द को दूर करने के साथ पूरे शरीर की नसों और मांसपेशियमों को आराम पहुंचाता है।

सामग्री 

 – शुद्ध देसी घी- 1 चम्मच

 – नारियल का तेल- 1 चम्मच

कैसे इस्तेमाल करें

 – देसी घी और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर हल्का गुनगुना करें। 

 – इस मिश्रण को आप पैरों और हाथों के नाखूनों के सिरों पर लगाएं।

– नाखूनों की मालिश करने के बाद, पैरों के तलवों और जहां ऐंठन आई है, वहां हल्के हाथों से मालिश करें।

– रात को सोने से पहले रोज मालिश करने से बायटा आने का खतरा कम हो जाता है।

पैरों में ऐंठन के लिए यह देसी नुस्खा कैसे काम करता है?

 – तंत्रिका तंत्र को शांत करना: इस देसी नुस्खा का इस्तेंमाल करने से पैरों के तलवों में मौजूद तंत्रिका सिरों को उत्तेजित करती हैं, जो सीधा दिमाग को संदेश भेजते हैं कि अब मांसपेशियों को आराम करना है। 

– ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है: मालिश करने से उस हिस्से में ब्लड का सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे मांसपेशियों में जमा हुआ लैक्टिक एसिड, जो कि ऐंठन का मुख्य कारण है, यह तेजी से बाहर निकल जाता है।

– घी का पोषण: देसी घी ऊतकों (टिश्यू) के गहरा पोषण देता है और वात कंट्रोल भी होता है, जिस वजह से दर्द और ऐंठन का अहम कारण है।

-कूलिंग नारियल तेल: नारियल तेल में कूलिंग गुणों मौजूद होते है, जो सूजन को कम करता है और मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है।

इस मिश्रण से टू-इन-वन फायदे

– जब इस मिश्रण को रात के समय मालिश करते हैं, तो यह आपकी तंत्रिका तंत्र को शांत करता है।

–  इसके इस्तेमाल से आप तनाव कम होता है, जिससे आपको गहरी और अच्छी नींद आती है।

– यह नाखूनों और स्किन को भी स्वस्थ रखता है। 

  • Related Posts

    Health Tips: Fatty Liver का Silent Attack, Grade 1 को ‘Normal’ समझने की भूल पड़ सकती है बहुत भारी

    Spread the love

    Spread the loveआजकल फैटी लिवर की समस्या होना आम हो गया है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप इस पर ध्यान न दें या फिर इसको नजरअंदाज कर…

    Health Tips: बंद नाक से हैं परेशान, 10 रुपये का यह Home Remedy देगा Instant Relief, जानें सही तरीका

    Spread the love

    Spread the loveसर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं को बढ़ते प्रदूषण की वजह से नाक बंद होना और साइनस की समस्या होना आम परेशानी है। बता दें कि जब नाक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें