वाई-फाई पासवर्ड भूल गए तो टेंशन क्यों? फोन-लैपटॉप से चुटकियों में जानें, फॉलो करें ये तरीके

Spread the love

वाई-फाई पासवर्ड भूल जाने की आम समस्या का समाधान अब आपके फोन और लैपटॉप पर उपलब्ध है। यह लेख विंडोज, मैकबुक, एंड्रॉइड और आईफोन सहित विभिन्न उपकरणों से भूले हुए वाई-फाई पासवर्ड को मिनटों में ढूंढने के विस्तृत तरीके बताता है, जिससे आपको अपनी इंटरनेट कनेक्टिविटी बनाए रखने में मदद मिलती है।इंटरनेट की दुनिया में रोजाना हर एक इंसान को इसकी जरुरत काफी है। वाई-फाई ब्रॉडबैंड इंटरनेट आज के समय में बड़ी जरुरत हम सभी के लाइफ में बन चुका है। वाई-फाई के जरिए लोग अनल‍िमिटेड इंटरनेट चलाने, ओटीटी प्‍लेटफॉर्म देखने से फायदे म‍िलते हैं। ऐसे में हर किसी को वाई-फाई ब्रॉडबैंड में पासवर्ड महत्वपूर्ण चीज होची है। कई बार तो लोग वाई-फाई का कठिन पासवर्ड बना देते हैं। जिससे कोई उनके घर में लगे वाईफाई के पासवर्ड को न जान पाए। ऐसे में अक्सर होता है कि लोग पासवर्ड ही भूल जाते हैं। अगर आप बार-बार पासवर्ड भूल जाते हैं, तो अब आपको परेशान होने के जरुरत नहीं है। अब आप विंडोज लैपटॉप, मैकबुक, एंड्रॉयड, आईफोन की सेटिंग्‍स में जाकर अपने घर के वाई-फाई का पासवर्ड देख सकते हैं। कैसे देख सकते हैं पासवर्ड आपको बताते हैं।

विंडोज लैपटॉप पर वाई-फाई पासवर्ड ऐसे देखें

 – सबसे पहले आफ कंट्रोल पैनल में जाना है।

 – इसके बाद नेटवर्क और इंटरनेट पर क्लिक करें।

 – यहां आपको नेटवर्क एंड शेयरिंग सेंटर ओपन करना है।

 – इसके बाद वाई-फाई नेटवर्क के नाम पर क्लिक करना है।

– अब आपको वायरलेस प्रॉपर्टीज सिलेक्ट करना होगा। फिर ‘सिक्योरिटी’ टैब पर जाएं और ‘शो कैरक्टर्स’ पर टिक करें। इसके बाद आपको अपना वाई-फाई पासवर्ड दिख जाएगा।

लैपटॉप पर यह तरीका भी काम आ सकता है

 – कमांड प्रॉम्ट को एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर ओपन करें।

 – इसके लिए स्टार्ट बटन पर क्लिक करें। फिर विंडोज बटन दबाएं और CMD लिखें।

–  इसके बाद आपको netsh wlan show profiles लिखना होगा।

– इससे आपको अपने कंप्यूटर में सेव सभी नेटवर्क्स की लिस्ट दिख जाएगी।

– अब आपको netsh wlan show profile name=”NETWORK_NAME” key=clear कमांड टाइप करनी है।

– इसके बाद, यहां NETWORK_NAME की जगह अपने वाई-फाई नेटवर्क का नाम लिखें।

 – आपको ‘की कंटेंट'(Key Content) के सामने आपका पासवर्ड लिखा हुआ मिल जाएगा।

एंड्रॉयड पर वाई-फाई पासवर्ड कैसे चेक करें?

 – एंड्रॉयड फोन से वाई-फाई का पासवर्ड चेक करने के लिए आप नए वर्जन में आप QR कोड के जरिए पासवर्ड शेयर कर सकते हैं।

– सबसे पहले आप फोन की सेटिंग्स में जाएं। फिर ‘नेटवर्क एंड इंटरनेट’पर टैप करें। 

– अब आप इंटरनेट पर जाएं। अपने वाई-फाई नेटर्वक के नाम पर टैप करें और फिर ‘शेयर’ पर टैप कर सकते हैं। 

– इसके बाद आपको एक QR कोड दिखेगा, जिसके नीचे से आपका पासवर्ड लिखा होगा।

मैकबुक पर वाई-फाई पासवर्ड कैसे पाएं?

– अगर आपके पास मैकबुक है, तो इसके लिए वाई-फाई पासवर्ड को ‘कीचेन एक्सेस’ नाम के एक खास मैनेजर में सेव रखता है।

– इसे ओपन के लिए ‘एप्लीकेशन्स’में ‘यूटिलिटीज’ फोल्डर में जाएं और ‘कीचेन एक्सेस’ ओपन करें।

– इसके बाद अपने वाई-फाई नेटवर्क का नाम सर्च करें।

– अब उस पर डबल-क्लिक करें और ‘शो पासवर्ड’ पर टिक करें। इसके बाद आपसे आपके मैक का एडमिनिस्ट्रेटर पासवर्ड मांगा जाएगा। उसे डालने के बाद आपका वाई-फाई पासवर्ड नजर आ जाएगा।

आईफोन या आईपैड पर वाई-फाई पासवर्ड कैसे ढूंढें?

 – बता दें कि, ऐपल डिवाइस वाई-फाई पासवर्ड को बहुत सेफ रखते हैं। यदि आपने आईक्लाउड कीचेन ऑन किया हुआ है, तो आपके वाई-फाई पासवर्ड आपके सभी ऐपल डिवाइस पर सिंक हो जाते हैं।

– आप इनको मैक के ‘कीचेन एक्सेस’ में देख सकते हैं। 

– इसके अलावा, आपको ‘सेटिंग्स’ में जाना होगा।

– इसके बाद ‘वाई-फाई’पर जाएं। इस नेटवर्क से आप कनेक्ट हो सकते हैं। इसके आगे बने ‘i’आइकन पर टैप करें। 

– अब आप ‘पासवर्ड’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Face ID या Touch ID इस्तेमाल करके इसे कन्फर्म करें और आपका पासवर्ड दिख जाएगा। 

  • Related Posts

    AI की जंग में China की ‘ड्रैगन’ छलांग, Alibaba के मॉडल से America में खलबली।

    Spread the love

    Spread the loveचीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा और मूनशॉट एआई ने Qwen3-Max-Thinking और Kimi K2.5 नामक दो शक्तिशाली एआई मॉडल लॉन्च किए हैं, जो गूगल जेमिनी और ओपनएआई के लिए…

    स्पैम कॉल्स का नया इलाज, CNAP ने बदल दिए कॉलिंग के नियम

    Spread the love

    Spread the loveस्मार्टफोन के दौर में अनजान कॉल्स और स्पैम से राहत दिलाने वाला ट्रूकॉलर कभी लोगों की जरूरत बन चुका था। लेकिन अब भारत में सरकार और टेलीकॉम कंपनियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें