सॉफ्टबैंक ने एनवीडिया से निकाली पूरी हिस्सेदारी, 5.8 अरब डॉलर का बंपर मुनाफा कमाया।

Spread the love

जापान की दिग्गज टेक कंपनी सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प ने अमेरिकी चिप निर्माता एनवीडिया में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी हैं। कंपनी ने इस सौदे से करीब 5.8 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया हैं। यह फैसला ऐसे समय में आया हैं जब सॉफ्टबैंक के संस्थापक मासायोशी सोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं में निवेश की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि टोक्यो स्थित सॉफ्टबैंक ने मार्च तक एनवीडिया में लगभग 3 अरब डॉलर की हिस्सेदारी बढ़ाई थी। इस निवेश और विजन फंड की मजबूत कमाई के चलते कंपनी ने अपने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2.5 ट्रिलियन येन (करीब 16.2 अरब डॉलर) का अप्रत्याशित शुद्ध लाभ दर्ज किया हैं, जो विश्लेषकों के अनुमान 418.2 अरब येन से कहीं अधिक हैं।

गौरतलब हैं कि कंपनी ने मंगलवार को अपने शेयरों को और आकर्षक बनाने के लिए 4-के-बदले-1 का स्टॉक स्प्लिट भी घोषित किया हैं, जो 1 जनवरी से लागू होगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, सॉफ्टबैंक अब AI से जुड़ी प्रमुख कंपनियों जैसे OpenAI और ओरेकल कार्पोरेशन में हिस्सेदारी रखता हैं, जिससे कंपनी के कागजी लाभ और बाजार मूल्य दोनों में तेज उछाल आया हैं। पिछले तीन महीनों में सॉफ्टबैंक के शेयरों में 78% की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं, जो 2005 के बाद सबसे मजबूत तिमाही प्रदर्शन हैं।

सिटीग्रुप के विश्लेषक केइची योनेशिमा ने कहा कि कंपनी अब पहले की तुलना में ज्यादा निवेशों से लाभ कमा रही हैं, इसलिए आने वाले समय के लिए अनुमान बढ़ाए गए हैं। उन्होंने सॉफ्टबैंक के शेयर का लक्ष्य मूल्य 27,100 येन तय किया हैं और OpenAI के भविष्य के मूल्यांकन को 500 अरब से 1 ट्रिलियन डॉलर के बीच माना हैं।

बता दें कि सॉफ्टबैंक पहले अमेरिकी चिपमेकर मारवेल टेक्नोलॉजी को खरीदने की योजना पर भी विचार कर चुका हैं। हालांकि, नए निवेशों के लिए फंडिंग जुटाना कंपनी के लिए एक चुनौती बनी हुई हैं। कंपनी को OpenAI में लगभग 20 अरब डॉलर और एम्पीयर कंप्यूटिंग के अधिग्रहण के लिए करीब 6.5 अरब डॉलर की जरूरत होगी।

वहीं, बाजार के जानकारों का कहना हैं कि सॉफ्टबैंक का शेयर पहले “सस्ता निवेश विकल्प” माना जाता था क्योंकि यह आर्म और AI सेक्टर में अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी का मौका देता था। लेकिन अब कंपनी के शेयर मूल्य में तेजी के चलते यह डिस्काउंट लगभग खत्म हो चुका हैं। इसलिए कई विशेषज्ञों का मानना हैं कि यह मुनाफा निकालने का उपयुक्त समय हो सकता हैं।

  • Related Posts

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय बजट 2026 से पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण 2025-2026 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.8-7.2%…

    World में बजा भारत का डंका, Remittance हासिल करने में बना सिरमौर, आया $135.4 Billion का Fund

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि ‘मजबूत निर्यात,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें