हापुड़ में तीन गिरफ्तार, हाइड्रोफ्लोरिक एसिड और विस्फोटक बरामद

Spread the love

हापुड़ में तीन गिरफ्तार, हाइड्रोफ्लोरिक एसिड और विस्फोटक बरामदहापुड जिले में दो अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को कथित तौर पर बिना अनुमति के 46 किलोग्राम हाइड्रोफ्लोरिक एसिड और 2.5 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में विस्फोट की घटना के बाद कड़ी सुरक्षा जांच के बीच ये गिरफ्तारियां हुईं।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस बरामदगी का दिल्ली विस्फोट मामले या फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में विस्फोटकों की जब्ती से कोई संबंध है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनीत भटनागर के अनुसार, पुलिस ने मंगलवार देर शाम नियमित जांच के दौरान पिलखुवा क्षेत्र में हिनालापुर बंबा पुलिया के पास खड़े एक व्यक्ति को रोका। उस व्यक्ति की पहचान मुरादाबाद जिले के कांठ निवासी शोएब के रूप में हुई, जो एक बड़ी प्लास्टिक की कैन ले जा रहा था।

भटनागर ने बताया कि पूछताछ करने पर, शोएब ने कथित तौर पर कहा कि कंटेनर में 38 किलोग्राम हाइड्रोफ्लोरिक एसिड था, जिसे उसने एक घंटे पहले बिना किसी दस्तावेज या परमिट के एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था।

एएसपी ने कहा, चूंकि उसके जवाब असंगत थे, इसलिए उसे विस्तृत पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। बुधवार की सुबह एक अलग घटना में, उसी क्षेत्र में परतापपुर चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही एक पुलिस टीम ने कंधे पर बैग लटकाए जा रहे दो लोगों को रोका।

उप-निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि उनके बैग की जांच में 2.5 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। दोनों की पहचान शोभित कुमार और विजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सीतापुर के निवासी इन दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खेतों से आवारा जानवरों को भगाने के लिए हरियाणा के हिसार की एक कंपनी से सामग्री खरीदी थी।

पुलिस ने अभी तक दोनों के पास से जब्त किए गए विस्फोटकों की प्रकृति का खुलासा नहीं किया है। एएसपी भटनागर ने कहा कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और उनके दावों और पदार्थों के स्रोत को सत्यापित करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

नयी दिल्ली में 10 नवंबर को, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चलने वाली एक कार में एक उच्च तीव्रता वाला विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए।

कार विस्फोट का संबंध कुछ दिन पहले हरियाणा के फ़रीदाबाद में उजागर हुए एक बड़े आतंकी मॉड्यूल से पाया गया। फ़रीदाबाद में बरामद वस्तुओं में भारी मात्रा में बम बनाने की सामग्री और हथियार शामिल हैं। 350 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट सहित लगभग 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी।

  • Related Posts

    गिरावट के मामले में भाजपा और शेयर बाजार एक-दूसरे से मुकाबला कर रहे: Akhilesh Yadav

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल की नैतिक गिरावट व शेयर…

    रास्ते के लेकर विवाद में दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे पर किया हमला, मौत

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के मुंगेर जिले में मंगलवार को रास्ते को लेकर विवाद में दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे पर चाकू व खंती से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें