12वीं पास के लिए Bihar Police में बड़ा मौका, Havaldar Clerk Bharti के लिए तुरंत करें Apply

Spread the love

सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की हैं। बड़ी खुशखबरी! बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की तरफ से बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 02 जनवरी से शुरू कर दी गई है। अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक हैं, तो आवेदन जल्द ही करें। आपको बता दें कि, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हवलदार क्लर्क के कुल 64 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 02 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 के तहत 64 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं पास उम्मीदवार 2 फरवरी 2026 तक BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं; चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। अधिकतम आयु सीमा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 37 वर्ष तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना जरुरी है। इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में कक्षा दसवीं के स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा, लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल घोषित नहीं किए जाएंगे।

पीईटी परीक्षा का पैटर्न

आपको बता दें कि, शारीरिक दक्षता परीक्षा भी 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में पुरुष कैंडीडेट को 6 मिनट के अंदर 1.6 किलोमीटर दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 5 मिनट के अंदर एक किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा, 25 अंकों के लिए गोला फेंक और 25 अंको के लिए ऊंची कूद का आयोजन किया जाएगा।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती परीक्षा के आवेदन के लिए सभी उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। 

  • Related Posts

    Quantum Echoes: गूगल की क्वांटम क्रांति, 13,000 गुना तेज एल्गोरिदम से खुलेंगे विज्ञान के नए रहस्य

    Spread the love

    Spread the loveटेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए गूगल ने क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में बड़ा ब्रेकथ्रू हासिल किया है। कंपनी ने अपने ‘विलो (Willow)’ क्वांटम…

    बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाएं: ये फ्री प्लेटफॉर्म सिखाएंगे साइंस, आर्ट्स और कोडिंग के गुण

    Spread the love

    Spread the loveबच्चों को नई स्किल्स सिखाने के लिए कई मुफ्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं, जो शिक्षा, विज्ञान, कला और कोडिंग में मदद करते हैं; माता-पिता इन डिजिटल टूल्स से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें