बिहार से लेकर यूपी तक फैलाया ठगी का साम्राज्य, लखनऊ पुलिस की चेकिंग में पड़ गया फर्जी IAS…

Spread the love

वजीरगंज पुलिस ने जालसाज सौरभ त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है, जो आईएएस बनकर लोगों को ठगता था। उसके पास से कई लग्जरी गाड़ियां, फर्जी पहचान पत्र और वाहन पास बरामद हुए हैं।

लखनऊ: वजीरगंज पुलिस ने बुधवार तड़के IAS बनकर लोगों को ठगने वाले जालसाज को दबोचा है। उसके पास से छह लग्जरी गाड़ियां, फर्जी आईकार्ड और वाहन पास बरामद हुए हैं। वह केंद्र सरकार का सचिव बनकर कई सरकारी कार्यक्रमों में भी शामिल हो चुका है। लोगों को ठगने के लिए उसने सोशल साइट्स पर भी कई प्रोफाइल बना रखी है।

करगिल पार्क के पास वजीरगंज पुलिस बुधवार सुबह वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक इनोवा (UP-16 DP-2828) को संदिग्ध हालत में देख पुलिस ने उसे रोक लिया। वजीरगंज कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी के पेपर के बारे में पूछताछ करते ही पिछली सीट पर बैठे शख्स ने शीशा नीचे किया और खुद को IAS बताकर रौब गांठना शुरू कर दिया। यूपी के कई सीनियर IAS अफसरों का नाम बताते हुए ‘छुट्टी करवाने’ की धमकी दी। शक होने पर पुलिस उसे थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम सौरभ त्रिपाठी बताया। वह गोमतीनगर विस्तार के शालीमार वनवर्ड में ब्रिगेडियर कोट-1 में रहता है। वह मूलरूप से मऊ का रहने वाला है, उसके पिता रिटायर्ड डॉक्टर हैं। जांच में पता चला कि वह जालसाज है।करगिल पार्क के सामने चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा

फर्जी आईएएस की गिरफ्तारी का मामला रेजिडेंसी के पास कारगिल पार्क के सामने वजीरगंज पुलिस ने चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी तो ड्राइवर ने कहा कि पिछली सीट पर साहब से बात कीजिए। पुलिसकर्मियों ने पिछली सीट पर बैठे शख्स से पूछताछ शुरू की तो वह भड़क गया। खुद को आईएएस बताते हुए यूपी के कई आईएएस अफसरों का नाम गिनाना शुरू कर दिया। तभी पुलिसकर्मियों की निगाह पिछली सीट के पावदान पर रखी लाल-नीली बत्तियों पर पड़ी। वहीं से पुलिस का शक गहरा गया और कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने फर्जी आईएएस सौरभ त्रिपाठी को दबोच लिया।

  • Related Posts

    Donald Trump की Iran को सीधी चेतावनी, Middle East की ओर निकला US Navy का जंगी बेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का एक नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की हत्या और परमाणु कार्यक्रम को फिर…

    Davos में देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान, ‘Maharashtra विदेशी Investment का Gateway’

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र विदेशी निवेश के लिए भारत के प्रवेश द्वार के रूप में उभरा है और यह विभिन्न क्षेत्रों में बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें