भारत सरकार जारी की चेतावनी, हैक हो सकता है आपका Android फोन …

Spread the love

हाल ही में भारत सरकार ने इस हफ्ते देश के लाखों एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक बड़ी सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अब एंड्रॉयड यूजर्स सावधान हो जाए। क्योंकि करोड़ों Android यूजर्स पर बड़ा खतरा मंडरा है। दरअसल, एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन्स में कई सुरक्षा खामियां मिली है। बता दें कि, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-I) ने इस हफ्ते की शुरुआत में लाखों एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है।

न्यू खतरा अलर्ट इस महीने सीईआरटी-इन के माध्यम से आया है, जिसमें कहा गया है कि इन मुद्दों के कारण हैकर्स को संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने का मौका मिल सकता है, और टारगेट सिस्टम पर सेवा अस्वीकार करने की स्थिति पैदा हो सकती है। साइबर सुरक्षा एजेंसी ने बड़ी संख्या में कमजोरियों को चिन्हित किया है, इन्हें अब यूनिक CVE आईडेंटिफायर्स के रुप में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही एजेंसी ने हर सुरक्षा खामी को उच्च गंभीरता रेटिंग दी है, जो कि साइबर हमला की संभावना उत्पन्न कर रही है। इस बीच एंड्रॉयड ने इन कमजोरियों के लिए पहले ही सिक्योरिटी पैच जारी कर दिए हैं, वहीं प्रभावित यूजर्स को तुरंत अपना डिवाइस को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन को अपडेट करना चाहिए।

लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन में क्या खामियां

बीते बुधवार को जारी की गई एडवाइजारी में CERT-In ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के अलग-अलग कंपोनेंट्स में पाए जाने वाले कमजोरियों के बारे में चेतावनी दी है। बता दें कि इनमें “एंड्रॉइड में फ्रेमवर्क, एंड्रॉइड रनटाइम, सिस्टम, वाइडवाइन DRM, प्रोजेक्ट मेनलाइन कंपोनेंट्स, कर्नेल, आर्म कंपोनेंट्स, इमेजिनेशन टेक्नोलॉजीज, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम कंपोनेंट्स और क्वालकॉम क्लोज्ड-सोर्स कंपोनेंट्स में खामियों के कारण कई कमजोरियां मौजूद हैं।”

दूर से ही हो जाएगा आपका फोन हैक

एडवाइजरी में बताया गया है कि खामियां एंड्रॉयड 13, एंड्रॉयड 14, एंड्रॉयड 15 और एंड्रॉयड 16 को प्रभावित करती है। कहा गया है कि- “इन कमजोरियों के चलते हैकर्स दूर से ही फायदा उठा सकते हैं या किसी भी सिस्टम का पूरा कंट्रोल हालिस कर सकते हैं। आपकी सारा डेटा चोरी हो सकता है। प्रभावित सिस्टम में मनमाना कोड एग्जीक्यूट कर सकते है या डिनायल ऑफ सर्विस की परिस्थिति उत्पन्न कर सकते हैं।

अपना फोन तुरंत अपडेट करें

– अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।

– सिस्टम अपडेट में नीचे स्क्रॉल करें।

– नया अपडेट देखें। 

– फोन इंस्टॉल करें और रीबूट करें-

अपडेट के बाद आपके Android फोन सभी कमजोरियां से सुरक्षित हैं। 

Website – Rajgirija news

  • Related Posts

    AI की जंग में China की ‘ड्रैगन’ छलांग, Alibaba के मॉडल से America में खलबली।

    Spread the love

    Spread the loveचीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा और मूनशॉट एआई ने Qwen3-Max-Thinking और Kimi K2.5 नामक दो शक्तिशाली एआई मॉडल लॉन्च किए हैं, जो गूगल जेमिनी और ओपनएआई के लिए…

    स्पैम कॉल्स का नया इलाज, CNAP ने बदल दिए कॉलिंग के नियम

    Spread the love

    Spread the loveस्मार्टफोन के दौर में अनजान कॉल्स और स्पैम से राहत दिलाने वाला ट्रूकॉलर कभी लोगों की जरूरत बन चुका था। लेकिन अब भारत में सरकार और टेलीकॉम कंपनियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें