कैंसर के खतरे को कम करते हैं ये 3 हेल्दी ड्रिक्स, एक्सपर्ट से जनिए इसके जादुई फायदे

Spread the love

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। कैंसर का इलाज भी काफी लंबा चलता है और पैसे भी सबसे ज्यादा खर्च होते हैं। ऐसे में हर कोई इस बीमारी से बचना ही चाहता है। कैंसर का इलाज समय पर नहीं करवाया तो यह जान भी ले लेता है। अगर आप भी कैंसर के रिस्क से दूर होना है, तो आप हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन जरुर कर सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण भी कैंसर का खतरा बना रहता हैं। ऐसे में आपको स्वस्थ रहने और इससे बचने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट की मुताबिक अपने डाइट में रोजाना इन 3 हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करने से कैंसर के खतरे से बचा जा सकता है। 

3 हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में:

ग्रीन टी 

एक्सपर्ट के मुताबिक, ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से ही लोग सेहतमंद बने रहते हैं। ग्रीन टी में कैटेचिन्स एंटीऑक्सीडेंट्स का मात्रा अधिक होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करता है। वहीं, फ्री रेडिकल्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जो आगे चलकर कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। ऐसे में जो लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो उनको कैंसर का खतरा कम होता है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स न केवल कैंसर सेल्स को कम करता है और ये हार्ट के रोग, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को कम करने में मदद करता है। आप रोजाना 2 से 3 कप ग्रीन टी पी सकते हैं।

ग्रीन स्मूदी

हेल्दी रहने के लिए ग्रीन स्मूदी का सबसे परफेक्ट होता है। एक्सपर्ट को मुताबिक, ग्रीन स्मूदी का सेवन करने से शरीर को न्यूट्रिशन प्राप्त होता है और इसके साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। ग्रीन स्मूदी के सेवन से कैंसर के रिस्क को कम किया जा सकता है। ग्रीन स्मूदी बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरुरत हो सकती है, जैसे कि- पालक, केल, खीरा, अजमोद, जरुरतनुसार अदरक। इन सब चीजों को मिक्स करके ग्रीन स्मूदी बनाई जा सकती है। ग्रीन स्मूदी के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके सेवन से शरीर की कोशिकाएं सेहतमंद रहती हैं और कैंसर का खतरा कम हो जाता है। इसे आप सुबह नाश्ते के साथ पी सकते हैं।

हल्दी वाला दूध 

हल्दी स्किन और सेहत के लिए काफी गुणकारी होती है। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर एजेंट होते हैं। हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन शरीर की सूजन को कम करता है और सेल्स की मरम्मत करता है। हल्दी में इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ सूजन को कम करने में मदद करता है। रात के समय रोजाना हल्दी वाला दूध पीने शरीर काफी स्वस्थ रहता है। हल्दी का इस्तेमाल करने से कैंसर से बचाव तो होता ही है साथ में जुकाम, खांसी और शरीर के दर्द में राहत मिलती है। 

  • Related Posts

    Health Tips: Fatty Liver का Silent Attack, Grade 1 को ‘Normal’ समझने की भूल पड़ सकती है बहुत भारी

    Spread the love

    Spread the loveआजकल फैटी लिवर की समस्या होना आम हो गया है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप इस पर ध्यान न दें या फिर इसको नजरअंदाज कर…

    Health Tips: बंद नाक से हैं परेशान, 10 रुपये का यह Home Remedy देगा Instant Relief, जानें सही तरीका

    Spread the love

    Spread the loveसर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं को बढ़ते प्रदूषण की वजह से नाक बंद होना और साइनस की समस्या होना आम परेशानी है। बता दें कि जब नाक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें