Shreyas Iyer नहीं बनेंगे टीम इंडिया के वनडे कप्तान? रोहित शर्मा की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी

Spread the love

बीसीसीआई श्रेयस अय्यर को नया वनडे कप्तान बना सकती है। लेकिन अब इसमें एक नया मोड़ आया है, दरअसल, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक और खिलाड़ी है जो रोहित शर्मा की जगह वनडे कप्तानी हासिल कर सकता है।

पिछले कई दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान को लेकर कई चर्चाएं चल रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, बीसीसीआई श्रेयस अय्यर को नया वनडे कप्तान बना सकती है। लेकिन अब इसमें एक नया मोड़ आया है, दरअसल, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक और खिलाड़ी है जो रोहित शर्मा की जगह वनडे कप्तानी हासिल कर सकता है। बता दें कि, रोहित शर्मा मौजूदा समय में वनडे कप्तान है।

जबकि टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट की कमान शुभमन गिल के कंधों पर है। ऐसे में ताजा रिपोर्ट में दावा गिया गया है कि शुभमन गिल भारत के अगले वनडे कप्तान हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि श्रेयस अय्यर भारत के अगले वनडे कप्तान हो सकते हैं लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कंफर्म किया था कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। 

रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, ये लगभग तय है कि समय आने पर शुभमन गिल ही रोहित शर्मा की जगह वनडे में कप्तान होंगे। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि वनडे कप्तान के लिए कोई और दावेदार नहीं बल्कि शुभमन गिल ही सभी फॉर्मेट की कप्तानी संभालेंगे।

बता दें कि, शुभमन गिल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के उपकप्तान थे। वहीं वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान भी हैं। हाल ही में उन्हें टेस्ट की कमान भी सौंपी गई। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद गिल को भारत की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर की। 

Website – Rajgirija news

  • Related Posts

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पुष्टि की है कि आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में वह टीम के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। अली…

    किस्मत ने दिया Novak Djokovic का साथ, चोटिल Musetti के हटने से पहुंचे Semi-Final

    Spread the love

    Spread the loveसर्बिया के दिग्गज और 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। बुधवार को क्वार्टर फाइनल में हुए इस मुकाबले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें