उतार चढ़ाव भरी रही लीजेंड सिंगर आशा भोसले की जिंदगी, आज मना रहीं 92वां जन्मदिन

Spread the love

आज यानी की 08 सितंबर को बॉलीवुड की लीजेंड सिंगर आशा भोसले अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। 50 के दशक से शुरू हुआ आशा भोसले का सिंगिंग करियर आज भी जारी है। वह संगीत की दुनिया की एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जोकि किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है।

आज यानी की 08 सितंबर को बॉलीवुड की लीजेंड सिंगर आशा भोंसले अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। 50 के दशक से शुरू हुआ आशा भोंसले का सिंगिंग करियर आज भी जारी है। वह संगीत की दुनिया की एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जोकि किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। एक तरफ आशा भोसले ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन गाने गाए और अपना नाम बनाया। तो वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ तमाम उतार-चढ़ाव से भरी रही। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर आशा भोसले के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

बता दें कि 08 सितंबर 1933 को आशा भोसले का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम पंडित दीनानाथ मंगेशकर था। वहीं आशा भोसले अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के पदचिन्हों पर चलते हुए संगीत की दुनिया में आईं। जब आशा 9 साल की थीं, तो उनके पिता का निधन हो गया। दोनों बहनों ने फिल्मों में गाना शुरू किया।

सिंगिंग करियर

आशा भोसले ने साल 1943 में आई मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ में पहला गीत गाया था। इसके बाद उन्होंने साल 1948 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘चुनरिया’ में ‘सावन आया’ नाम का गीत गाया। तब से लेकर आज तक आशा भोसले संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं।

लता मंगेशकर के सेक्रेटरी से की शादी 

लता और आशा दोनों ही अपने करियर में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थीं। तभी अचानक से 16 साल की उम्र में आशा ने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से प्रेम विवाह कर लिया। गणपत आशा से करीब 20 साल उम्र में बड़े थे। आशा के इस रिश्ते को लता और उनके परिवार ने स्वीकार नहीं किया। जिस कारण आशा और लता के रिश्ते में दूरी आ गई। जोकि लंबे समय तक बनी रही।

वहीं आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति का परिवार रूढ़िवादी था और वह एक सिंगिंग स्टार को नहीं स्वीकार कर सका। जब आशा अपने छोटे बेटे आनंद को जन्म देने वाली थीं, तो परिवार ने उनसे वापस मायके लौट जाने को कहा। आशा और गणपत की शादी नहीं चली और 11 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। गणपत राव से आशा भोसले को तीन बच्चे हुए।

दूसरी शादी

पहली शादी टूटने के बाद आशा भोसले एक बार फिर से प्यार में पड़ीं। साल 1980 में उन्होंने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर आरडी बर्मन से शादी की। आरडी बर्मन आशा से 6 साल छोटे थे। साल 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया और उन दोनों ने साथ मिलकर कई बेहतरीन गानों पर काम किया।

गाए कई बेहतरीन गाने

आशा भोसले ने अपने सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन गीत गाए। हिंदी के अलावा कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। साल 2006 में आशा भोसले ने 12 हजार गाने गाए हैं। आशा ने बॉलीवुड में नामी संगीतकारों के साथ काम किया है। इस लिस्ट में सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन, शंकर-जयकिशन, ओपी नायर, इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं।

  • Related Posts

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Spread the love

    Spread the loveमशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी थी। दिसंबर 2025 में अपने दूसरे बेटे का स्वागत करने के बाद,…

    भारत का गौरव! मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को BAFTA 2026 में नॉमिनेशन, Hollywood से लेगी लोहा

    Spread the love

    Spread the loveनवोदित निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी की मणिपुरी में बनी फिल्म ‘बूंग’ को ‘बाफ्टा अवार्ड्स 2026’ में सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी के लिए नामांकित गया है। इन पुरस्कारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें