अमेरिका के इतिहास का वो ‘काला दिन’, जब आतंकी हमले से दहला था न्यूयॉर्क

Spread the love

आज ही के दिन यानी की 11 सिंतबर को अमेरिका ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा आतंकी हमला झेला था। दरअसल, अल-कायदा से जुड़े आतंकियों ने चार यात्री विमानों का अपहरण कर लिया था। जिनमें से दो विमान यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 और अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 11 का न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की उत्तरी और दक्षिणी टॉवर से टकराव करवा दिया था। यह घटना 11 सितंबर 2001 को हुई थी। यह हमला अमेरिका के इतिहास का काला दिन कहलाता है। इस आतंकी हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

9/11 का आतंकी हमला

बता दें कि 11 सितंबर 2001 की सुबह न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टॉवर से पहला विमान टकराया। इसके कुछ ही मिनटों के बाद दूसरा विमान साउथ टॉवर से टकराया था। वहीं तीसरा विमान वॉशिंगटन डीसी के पास पेंटागन से और चौथा विमान यूनाइटेड फ्लाइट 93, जिसको आतंकियों ने अगवा किया था, वह पेंसिल्वेनिया में एक खेत में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस आतंकी हमले में करीब 3,000 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 6,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वहीं इस हमले में न्यूयॉर्क के ट्विन टावर्स भी कुछ ही घंटों के अंदर पूरी तरह से ढह गए थे।

क्यों मनाया जाता है यह दिन

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य उन निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देना है, जिनकी इस हमले में जान गईं। वहीं यह दिन आतंकवाद के खिलाफ मानवता के साहस और एकजुटता को दर्शाने का काम करता है। यह पुलिस, फायर फाइटर्स और आपातकालीन सेवाओं के उन नायकों को सम्मानित करने का दिन है, जिन्होंने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।

वैश्विक प्रभाव

9/11 के हमलों ने दुनिया की सुरक्षा, राजनीति और समाज पर भी गहरा असर डाला। इस घटना के बाद अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की। वहीं दुनियाभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा अधिक सख्त कर दी गई। यात्रियों के जांच के नियम पहले से कहीं ज्यादा कड़े हो गए और आतंकवाद से निपटने के लिए खास कानून बनाए गए।

Reading on RAJGIRIJA NEWS (www.rajgirijanews.in)

  • Related Posts

    Mumbai के Taj Hotel का 59 साल पुराना बिल Viral, जब 1 तोला Gold से भी महंगा था एक रात का कमरा!

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई में सबसे ज्यादा फेमस समुद्र किनारे स्थित ताजमहल पैलेस एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। दुनियाभर से लेकर भारत के दूसरे राज्यों से भी लोग मुंबई पहुंचते हैं। मुंबई आकर लोग ताज होटल के पास तस्वीरें जरुर खिंचवाते हैं। लोगों के…

    National Youth Day 2026: हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 12 जनवरी को भारत में नेशनल यूथ डे मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि भारत के आत्मविश्वास की याद है। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें