रूस के कामचतका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास शनिवार तड़के 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूविज्ञान सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111.7 किलोमीटर पूर्व में और जमीन से 39 किलोमीटर की गहराई में था। रूस के कामचतका प्रायद्वीप में 20 जुलाई, 2025 को पांच शक्तिशाली भूकंप आए थे जिसमें से एक की तीव्रता 7.4 मापी गई थी
US जियोलॉजिकल सर्वे ने पुष्टि की है कि शनिवार को रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। यह भूकंप उसी इलाके में आया जहां जुलाई में 8.8 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसके बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। अधिकारी किसी भी संभावित सुनामी खतरे के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
रूस के कामचटका क्षेत्र में जुलाई में 8.8 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था, जिससे पूर्वी रूस में तेज कंपन हुआ और जापान, अमेरिका और कई प्रशांत द्वीप देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, यह भूकंप पिछले 14 सालों में दुनिया का सबसे शक्तिशाली और अब तक का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप था।
Reading on RAJGIRIJA NEWS (www.rajgirijanews.in)








