इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक के टॉपरों को मिलेगा लैपटॉपः मंत्री सुमित कुमार सिंह

Spread the love

विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि राज्य भर के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के विभिन्न संकायों में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अगले वर्ष से मेधावी छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत लैपटॉप दिया जाएगा। वर्तमान में इस पुरस्कार के अंतर्गत इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक दोनों कॉलेजों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः पांच, चार और तीन हजार रुपए नकद पुरस्कार के साथ ही प्रमाण पत्र और मेडल दिया जाता है। श्री सिंह ने कहा हमें पुरस्कार को केवल पांच विषयों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। इसके बजाय हम इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के सभी विषयों में राज्य स्तर पर शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को लैपटॉप देना चाहेंगे। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होगा। मंत्री सुमित कुमार सिंह छात्र और उनके अभिभावकों के एक समूह को सोमवार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन तारामंडल परिसर में अभियंता दिवस के अवसर पर मेधावी छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 के रूप में हुआ। यह पुरस्कार पांच विषयों में राज्य स्तर पर शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को दिया जाता है।

भारत रत्न और प्रख्यात इंजीनियर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर आयोजित इस सम्मान समारोह में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए।  उन्होंने छात्रों को विदेशी भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि इससे  उनके करियर निर्माण में काफी सहयोग मिलेगा।

पुरस्कार प्राप्त करने पर छात्रों को बधाई देते हुए विभागीय सचिव  डॉ. प्रतिमा ने कहा कि उनका यह पुरस्कार दूसरों को कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने  तकनीकी शिक्षा पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने राज्य के प्रत्येक ज़िले में एक इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा और उसे पूरा भी किया गया। हमें उद्योग जगत की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार पाठ्यक्रम तैयार करना होगा।  उन्होंने कहा कि विभाग नए विषयों को शुरू करने के साथ ही अपने इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए एनबीए मान्यता और एनआईआरएफ रैंकिंग प्राप्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। हमने इंटर्नशिप के लिए अपना पोर्टल तैयार कर लिया है। सातवें और आठवें सेमेस्टर के छात्र अब राज्य की सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में इंटर्नशिप करने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। हम उन्हें इंटर्नशिप पूरी करने पर 10,000 रुपये देंगे। इस अवसर पर मंत्री सुमित कुमार सिंह और सचिव डॉ. प्रतिमा के हाथों विभागीय त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी हुआ।

Reading on RAJGIRIJA NEWS (www.rajgirijanews.in)

  • Related Posts

    कुंडली के Pitra Dosh से हैं परेशान? इस दिन करें यह एक महाउपाय

    Spread the love

    Spread the loveहिंदू धर्म में व्रत-तिथियों का विशेष महत्व माना जाता है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भीष्म अष्टमी मनाई जाएगी। इस बार यह पवित्र तिथि…

    बसंत पंचमी पर बना अबूझ मुहूर्त, लक्ष्मी-सरस्वती का महासंयोग, जानें शुभ समय

    Spread the love

    Spread the loveबसंत पंचमी का त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। आज शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 का दिन ज्ञान, कला और संगीत की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें