Zubeen Garg death | आदिल-पापोन से प्रीतम तक, जुबिन गर्ग के असमय निधन पर सितारे स्तब्ध, बोले- ‘एक युग का अंत’!

Spread the love

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि मशहूर गायक जुबिन गर्ग के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को सिंगापुर में पूरा हो गया। शर्मा ने कहा कि पार्थिव शरीर उनके साथ आए लोगों को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘हम सभी के चहेते जुबिन गर्ग के शव का पोस्टमार्टम सिंगापुर में पूरा हो गया। उनका पार्थिव शरीर वहां उनके साथ गई टीम के सदस्यों शेखर ज्योति गोस्वामी, संदीपन गर्ग और सिद्धार्थ शर्मा (प्रबंधक) को भारतीय दूतावास के अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा जा रहा है।’’ सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने शुक्रवार रात शर्मा को सूचित किया था कि गर्ग की मौत सिंगापुर में ‘‘समुद्र में बिना लाइफ जैकेट के तैरने के दौरान’’ हुई थी।शाल मिश्रा, अरमान मलिक और प्रीतम ने शुक्रवार को असम के प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। ‘…या अली’ और ‘जाने क्या चाहे मन बावरा…’ जैसे प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतों को अपनी आवाज देने वाले और युवा दिलों की धड़कन जुबिन गर्ग की शुक्रवार को सिंगापुर में ‘स्कूबा डाइविंग’ के दौरान मौत हो गई।

जुबिन गर्ग 52 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं। ‘स्कूबा डाइविंग’ के दौरान गर्ग को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ‘स्कूबा डाइविंग’ पानी के अंदर एक प्रकार की गतिविधि है, जिसमें लोग विशेष उपकरणों की मदद से सांस लेते हुए समुद्र या किसी गहरे जल स्रोत में गोता लगाते हैं और तैरते हैं। हुसैन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गर्ग की अचानक मौत की खबर से वह ‘‘स्तब्ध’’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने गीतों के माध्यम से हमारे बीच जीवित रहेंगे… प्रिय जुबिन, मैं तुम्हें बहुत प्यार और स्नेह के साथ याद करता हूं…ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे… अलविदा जुबिन…जब तक हम दूसरी दुनिया में नहीं मिलते…अपनी बेहतरीन आवाज के साथ गाते रहो और ईश्वर को खुश करते रहो।’’ पापोन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह बहुत चौंकाने वाला है! एक पीढ़ी की आवाज! इतनी जल्दी चले गए। शब्द नहीं हैं! एक दोस्त खो दिया। एक भाई खो दिया। उनकी आत्मा की शांतिपूर्ण यात्रा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’’

मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर गर्ग की एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘जुबिन दा, हर किसी की तरह, मुझे आपकी आवाज बहुत पसंद थी और मैं इससे गहरा जुड़ाव महसूस करता था! आप हम सभी को बहुत जल्द छोड़कर चले गए।’’ मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सदमे में हूं और मुझे यकीन नहीं हो रहा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.. #जुबिनगर्ग।’’ वह तीन दिवसीय ‘नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल’ में भाग लेने के लिए सिंगापुर गए थे।

‘नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल’ के आयोजकों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘हमें बेहद दुख के साथ जुबिन गर्ग के निधन की खबर बतानी पड़ रही है। ‘स्कूबा डाइविंग’ करते समय उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया और इसके बाद उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बचाने के तमाम प्रयासों के बावजूद, अपराह्न लगभग दो बजकर 30 मिनट पर आईसीयू में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’

प्रीतम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जुबिन का दुर्घटना में जान गंवाना सबसे भयानक और दुखद समाचार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी भी इससे उबरने की कोशिश कर रहा हूं… उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’ असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज असम ने अपने एक प्रिय सपूत को खो दिया। जुबिन का राज्य के लिए क्या महत्व था, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह बहुत जल्दी चले गये, यह जाने की उम्र नहीं थी।

Reading on RAJGIRIJA NEWS (www.rajgirijanews.in)

  • Related Posts

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Spread the love

    Spread the loveमशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी थी। दिसंबर 2025 में अपने दूसरे बेटे का स्वागत करने के बाद,…

    भारत का गौरव! मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को BAFTA 2026 में नॉमिनेशन, Hollywood से लेगी लोहा

    Spread the love

    Spread the loveनवोदित निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी की मणिपुरी में बनी फिल्म ‘बूंग’ को ‘बाफ्टा अवार्ड्स 2026’ में सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी के लिए नामांकित गया है। इन पुरस्कारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें