सलमान खान लद्दाख में ‘Battle of Galwan’ की शूटिंग के दौरान चोट लगी, एक्टर लंबे ब्रेक बाद मुंबई लौटे

Spread the love

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी  ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग लद्दाख में कर रहे थे। इस फिल्म इंतजार उनके फैंस काफी समय से कर रहे हैं। फिलहाल खबर आई है कि सलमान खान लद्दाख में फिल्म शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। लेकिन, एक्टर ने घायल होने के बाद शूटिंग को जारी रखा और अपना शेड्यूल पूरा किया है। शूटिंग के बाद सलमान मुंबई लौट चुके हैं। अभी सलमान ब्रेक पर है इसके बाद ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग का अगला शेड्यूल मुंबई में शूट करेंगे। आइए आपको पूरी जानकारी बताते हैं। घायल होने के बाद सलमान करेंगे आराम

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि लद्दाख शेड्यूल ने पूरी टीम के धैर्य की परीक्षा ली। सूत्र ने बताया, “सलमान खान और क्रू ने लद्दाख में माइनस 10 डिग्री से भी कम तापमान में शूटिंग की। शारीरिक चोटों और कम ऑक्सीजन लेवल के बावजूद, सलमान ने इन विषम परिस्थितियों का डटकर सामना किया।” फिल्म के लगभग 45 दिनों की शूटिंग लद्दाख में असली जगहों पर की गई है और सलमान खान अपने हिस्से के लिए 15 दिनों तक सेट पर रहे। लद्दाख में शूटिंग पूरी करने के बाद सलमान खान अब मुंबई शेड्यूल की शूटिंग की तैयारी शुरु करने वाले हैं। इस शेड्यूल में जबरदस्त एक्शन और इमोशनल सीन्स की शूटिंग होगी। हालांकि, सलमान को चोट लग गई है जिसे वजह से शूटिंग को अगले हफ्ते तक टाल दिया है। सलमान मुंबई शेड्यूल पर शूट करने से पहले एक हफ्ता आराम करेंगे।

‘सिकंदर’ फिल्म में नजर आए थे सलमान खान

 एक्टर की वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान अभी ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी थे। इसके साथ ही बिग बॉस 19 को होस्ट भी कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ मूवीज में काम करते नजर आ रहे हैं। सलमान के फैंस ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक है। एक्टर की सिकंदर मूवी थिएटर्स में मार्च 2025 में रिलीज हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सलमान की सिकंदर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

  • Related Posts

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Spread the love

    Spread the loveमशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी थी। दिसंबर 2025 में अपने दूसरे बेटे का स्वागत करने के बाद,…

    भारत का गौरव! मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को BAFTA 2026 में नॉमिनेशन, Hollywood से लेगी लोहा

    Spread the love

    Spread the loveनवोदित निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी की मणिपुरी में बनी फिल्म ‘बूंग’ को ‘बाफ्टा अवार्ड्स 2026’ में सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी के लिए नामांकित गया है। इन पुरस्कारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें