आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्रि का महापर्व, जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त

Spread the love

हर साल आश्विन माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होती है। इस बार 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है और इसका समापन 02 अक्तूबर 2025 को विजयादशमी के दिन होगा। मान्यता है कि जब भी नवरात्रि की शुरूआत सोमवार से होता है, जो मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होता है, जोकि काफी मंगलकारी माना जाता है। क्योंकि यह राष्ट्र में उन्नति, सुख-समृद्धि और कल्याण का प्रतीक होता है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है।

शुभ मुहूर्तआश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि शुरू होती है। 22 सितंबर की सुबह से लेकर रात 01:19 मिनट तक प्रतिपदा तिथि है। वहीं उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन में 11:25 मिनट तक है। इसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू हो जाएगा। कलश स्थापना मुहूर्तआज के दिन कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 06:00 बजे से लेकर शाम तक है। ऐसे में आप इस बीच कभी भी कलश स्थापना कर सकते हैं। हालांकि कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:36 मिनट से लेकर दोपहर 12:24 मिनट तक है।घटस्थापना पूजन विधिघटस्थापना के लिए सबसे पहले साफ स्थान से मिट्टी लेकर उस पर गंगाजल छिड़कें। अब मिट्टी को चौड़े मुंह वाले बर्तन में रखकर उसमें जौ या फिर सप्तधान्य बोएं। फिर कलश में जल भरकर उसके ऊपरी भाग में कलावा बांधें। कलश के जल में हल्दी की गांठ, लौंग, दूर्वा, सुपारी और एक रुपए का सिक्का डालें। फिर कलश के ऊपर आम या अशोक के पल्लव रखें और एक नारियल लेकर उसको लाल कपड़े से लपेटकर कलश के ऊपर रखें। नारियल पर माता रानी की चुन्नी और कलावा जरूर बंधा होना चाहिए।इस तरह से कलश स्थापना करके कपूर, फूल, अगरबत्ती और ज्योति आदि के साथ पंचोपचार पूजा-अर्चना करें। नौ दिनों तक मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें। वहीं नवरात्रि के आखिरी दिन कलश का विसर्जन कर दें।नवरात्रि पूजा मंत्रदुर्गा बीज मन्त्रॐ दुं दुर्गायै नमः।दुर्गा नवार्ण मन्त्रॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।दुर्गा गायत्री मन्त्रॐ गिरिजायै च विद्महे शिवप्रियायै च धीमहि।तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्॥दुर्गा स्तुति मन्त्रॐ सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते॥ॐ सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्तिसमन्विते।भयेभ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमोऽस्तुतेदुर्गा ध्यान मन्त्रॐ जटा-जूट-समायुक्तमर्धेन्दु-कृत-लक्षणाम्।लोचनत्रय-संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम्॥

  • Related Posts

    कुंडली के Pitra Dosh से हैं परेशान? इस दिन करें यह एक महाउपाय

    Spread the love

    Spread the loveहिंदू धर्म में व्रत-तिथियों का विशेष महत्व माना जाता है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भीष्म अष्टमी मनाई जाएगी। इस बार यह पवित्र तिथि…

    बसंत पंचमी पर बना अबूझ मुहूर्त, लक्ष्मी-सरस्वती का महासंयोग, जानें शुभ समय

    Spread the love

    Spread the loveबसंत पंचमी का त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। आज शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 का दिन ज्ञान, कला और संगीत की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें