Bihar: पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने कहा, इस माह इन बातों का ख्याल रखें पशुपालक

Spread the love

पशुपालकों को सितंबर माह में पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने सितंबर माह में पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर कई अहम सलाह दी है। इनपर ध्यान देकर पशुपालक अपने पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं। विभाग ने कहा है कि, इस माह में गलघोटू और लंगड़ी बुखार के फैलने की संभावना भी अत्यधिक रहती है। ऐसे में समय रहते इनके टीके पशुओं को अवश्य लगवा लें अथवा रोग होने पर पशु चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें।

विभाग ने कहा है कि सितंबर माह में पशुओं के चारे के संग्रहण पर विशेष ध्यान दें। इस मौसम में नमी के कारण कई फफूंद जनित रोगों के संक्रमण का खतरा रहता है। हरे चारे से साईलोज बनाएं अथवा हरे चारे के साथ सूखे चारे को मिलाकर खिलाएं क्योंकि हरे चारे के अधिक सेवन से पशुओं में दस्त की समस्या हो सकती है। इस माह में मक्का, नेपियर, गिनी घास, ज्वार, सूडान आदि इस माह में ज्यादा मिलते हैं, इनका उपयोग हरे चारे के रूप में कर सकते हैं। हरे चारे की अधिक उपलब्धता के कारण पशुओं में हरे चारे के अधिक सेवन से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पशुओं को बार-बार खुले में चरने के लिए नहीं भेजें, क्योंकि इससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। पशुपालक इस माह में हरे चारे या दाने के साथ नमक का मिश्रण दें।

इन दिनों साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान

विभाग ने सलाह दी है कि इस माह जानवरों के चारागाह या बाड़े की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। समय-समय पर फर्श व दीवारों पर चूने के घोल का छिड़काव करें। लंगड़ी रोग से बचाव के लिए स्वस्थ पशुओं को दूषित भूमि और चारागाह से अलग रखना चाहिए। गौशाला की सफाई कीटाणुनाशक दवा से करनी चाहिए। पशुओं को बरसाती घास नहीं खिलाएं और इन दिनों गढ्ढो, तालाब, पोखरों का पानी नहीं पिलाएं। साथ ही पशुओं का आहार पौष्टिक और स्वादिष्ट होना चाहिए।

  • Related Posts

    Mumbai के Taj Hotel का 59 साल पुराना बिल Viral, जब 1 तोला Gold से भी महंगा था एक रात का कमरा!

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई में सबसे ज्यादा फेमस समुद्र किनारे स्थित ताजमहल पैलेस एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। दुनियाभर से लेकर भारत के दूसरे राज्यों से भी लोग मुंबई पहुंचते हैं। मुंबई आकर लोग ताज होटल के पास तस्वीरें जरुर खिंचवाते हैं। लोगों के…

    National Youth Day 2026: हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 12 जनवरी को भारत में नेशनल यूथ डे मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि भारत के आत्मविश्वास की याद है। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें