जीएसटी कटौती का लाभ जनता को मिल रहा या नहीं, जानने बाजार पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Spread the love

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जीएसटी बचत उत्सव के मौके पर आमजनों से मिलने के लिए पहुंचे। 22 सितंबर से टैक्स स्लैब में हुए बदलाव के बाद उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री सम्राट चौधरी राजधानी पटना के दुकानों और मोटरसाइकिल शोरूमों में पहुंचे। श्री चौधरी यहां यह जानने के लिए पहुंचे कि जीएसटी दरों में आई कटौती से आम उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है या नहीं। श्रीकृष्णा पुरी स्थित सुपर स्टोर में उन्होंने स्टोर मैनेजर से बातचीत कर मूल्य में आई कमी और खरीदारी पर पड़े असर की जानकारी ली।उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्योहारों से पहले देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। जीएसटी की नई दरों से रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती हुई हैं, वहीं मोटरसाइकिल खरीद पर 6 हजार से लेकर 13 हजार रुपये तक का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की कि वे इस राहत का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएं। श्री चौधरी ने कहा- कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटने का काम किया और आम आदमी को कभी फायदा नहीं पहुंचाया। इसके विपरीत मोदी सरकार लगातार आम आदमी को, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को सुविधाएं दे रही है।त्योहारों के इस मौसम में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अलग-अलग योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खाते में सीधे राशि हस्तांतरित की जा रही है। श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 75 लाख बहनों के खाते में धनराशि उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा नवरात्र, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व से पहले जीएसटी में रियायत और खातों में सीधी मदद से ही लोगों की खरीदारी की क्षमता बढ़ेगी और त्यौहार का आनंद दोगुना होगा।

  • Related Posts

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय बजट 2026 से पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण 2025-2026 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.8-7.2%…

    World में बजा भारत का डंका, Remittance हासिल करने में बना सिरमौर, आया $135.4 Billion का Fund

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि ‘मजबूत निर्यात,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें