केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 253-266 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इससे कंपनी का ऊपरी छोर पर मूल्यांकन करीब 5,300 करोड़ रुपये आंका गया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा, 1,326 करोड़ रुपये का आईपीओ नौ अक्टूबर को खुलेगा और 13 अक्टूबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक आठ अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे।







