दिल्ली के सीमापुरी में व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या, मामा-भांजा गिरफ्तार

Spread the love

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में 35 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पत्नी का फब्ती कसने और छेड़छाड़ करने पर एक युवक से झगड़ा गया था और वह बीच-बचाव कर रहा था।उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में 35 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पत्नी का फब्ती कसने और छेड़छाड़ करने पर एक युवक से झगड़ा गया था और वह बीच-बचाव कर रहा था। पुलिस के मुताबिक मुस्लिन (18) और उसके मामा को कथित हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान न्यू सीमापुरी निवासी अकबर अली मिर्जा के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि उसे सोमवार रात करीब 11.56 बजे सीमापुरी थाने में झगड़े के संबंध में पीसीआर कॉल आई। मृतक की पत्नी फ़रीन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, परिवार के परिचित मुस्लिन ने कथित तौर पर उन्हें गालियां दीं और फब्तियां कसी। विरोध करने पर भी वह नहीं माना और मारपीट करने लगा। अधिकारियों ने तहरीर के हवाले से बताया कि जब अकबर अली ने स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया तो मुस्लिन के मामा उसके समर्थन में मौके पर पहुंचे और अली पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।उन्होंने बताया कि अली को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने बताया, ‘‘छेड़छाड़ और हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य हमलावर सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।’’ अधिकारियों के मुताबिक अली पहले ही सीमापुरी पुलिस थाने में ‘बदमाश’ के रूप में सूचीबद्ध था। उन्होंने बताया कि जानलेवा हमले के पीछे के असली मकसद सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    Terror Funding के आरोपी सांसद Engineer Rashid को मिली पैरोल, Parliament के Budget Session में होंगे शामिल

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला सांसद अब्दुल राशिद शेख उर्फ ​​इंजीनियर राशिद खान को आगामी बजट सत्र में भाग लेने के लिए पैरोल पर रिहा कर…

    Delhi: सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिवार को 43.11 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने जून 2022 में गाजियाबाद में हुए एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति के परिवार को 43.11 लाख रुपये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें