अब Gmail में ईमेल शेड्यूल करना सीखें, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Spread the love

अक्सर होता है कि हम रात के समय ईमेल टाइप करते हैं, लेकिन लेट नाइट के चलते मेल को सेंड नहीं कर पाते। जिसके बाद मेल ध्यान में नहीं रहता। या फिर किसी दूसरी टाइम जोन वाले को सही टाइम पर मेल भेजना होता है। ऐसे में Gmail का Schedule Send फीचर काफी काम आता है। इससे आप ईमेल को अपने मनचाहे डेट और टाइम पर ऑटोमैटिक भेज सकते हैं। ये फीचर काम को आसान और प्रोफेशनल बना देता है। यह फीचर आपको तय करने देता कि आपका ईमेल किसी के इनबॉक्स में कब पहुंचे, वो भी बिना उस समय आपके ऑनलाइन हुए। शेड्यूलिंग एक छोटा -सा जीमने का फीचर है जो कम्युनिकेशन को थोड़ा स्मूद और काफी ऑर्गनाइज्ड बना देता है। यदि आप अगली बार देर रात ईमेल पूरा कर लें, तो इसे भेजने में हिचकिचाएं नहीं, बस कल सुबह के लिए शेड्यूल कर दें। आइए आपको बताते हैं ईमेल को कैसे शेड्यूल करें।

फोन से ईमेल शेड्यूल कर रहे हैं, तो इस तरह से करें

– सबसे पहले आप Gmail ऐप खोलें और Compose आइकन पर टैप करें।

– इसके बाद अपना ईमेल टाइप करें और रिसीपिएंट ऐड करें।

– अब आपको टॉप-राइट कॉर्नर पर तीन डॉट (⋮) पर टैप करना हैं।

– Schedule send चुनें और डेट और टाइम सेलेक्ट करें।

– इसके बाद Gmail सब कुछ खुद हैंडल करेगा, चाहे आपका फोन ऑफ हो या आप उस टाइम ऑफलाइन हों।

कंप्यूटर पर Gmail यूज़ करते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें

– इसके लिए Gmail ओपन करें और नया ईमेल भेजने के लिए Compose पर क्लिक करें।

– अब अपना मैसेज लिखें, रिसीपिएंट और सब्जेक्ट लाइन ऐड करें।

– इसके बाद Send पर क्लिक करने की जगह, Send बटन के पास नीचे वाले एरो पर टैप करें।

– अब Schedule send चुनें।

– इसके बाद Gmail आपको कुछ क्विक सजेशन्स दिखाएगा जैसे ‘Tomorrow morning’ या ‘Monday 8 AM.’ चाहें तो आप कस्टम डेट और टाइम भी चुन सकते हैं।

– अब आपको ईमेल लेफ्ट साइडबार में ‘Scheduled’ फोल्डर में सेव हो जाएगा और चुने हुए टाइम पर अपने आप भेज दिया जाएगा।

इसके अलावा, अगर आपका प्लान बदल गया है, तो कोई टेंशन नही लेना। आपको Gmail में Scheduled फोल्डर में जाएं, ईमेल ओपन करें और Cancel send पर क्लिक करें। फिर ये ईमेल Drafts में वापस चला जाएगा। बाद में आप इसे एडिट या दोबारा शेड्यूल कर सकते हैं। 

  • Related Posts

    AI की जंग में China की ‘ड्रैगन’ छलांग, Alibaba के मॉडल से America में खलबली।

    Spread the love

    Spread the loveचीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा और मूनशॉट एआई ने Qwen3-Max-Thinking और Kimi K2.5 नामक दो शक्तिशाली एआई मॉडल लॉन्च किए हैं, जो गूगल जेमिनी और ओपनएआई के लिए…

    स्पैम कॉल्स का नया इलाज, CNAP ने बदल दिए कॉलिंग के नियम

    Spread the love

    Spread the loveस्मार्टफोन के दौर में अनजान कॉल्स और स्पैम से राहत दिलाने वाला ट्रूकॉलर कभी लोगों की जरूरत बन चुका था। लेकिन अब भारत में सरकार और टेलीकॉम कंपनियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें