इस सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गोदाम के मलिक महेश सिंह को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई हैं।वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में बुधवार को छापेमारी के दौरान लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य के कोडिन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की 93 हजार शीशियां बरामद की हैं। पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भदवर इलाके में छापेमारी के दौरान यह बरामदगी की।इस सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गोदाम के मलिक महेश सिंह को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई हैं। इसके अलावा औषधि विभाग और एएनटीएफ की टीम को भी बुलाया गया है
। उन्होंने बताया कि बरामद उत्पाद में दो ब्रांड के कफ सिरप की बोतले हैं और दोनों ब्रांड में कोडिन की मात्रा है। कुमार ने बताया कि बरामद किए गए कफ सिरप की खेप गाजिबाद से चंदौली ले जाई जानी थी।वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर इलाके में स्थित एक जिम के बेसमेंट से दो करोड़ रुपये की कीमत वाली 93 हजार कोडीन युक्त अवैध कफ सिरप बरामद की गई. यह कार्रवाई ANTF लखनऊ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने की. यह सिरप जिम संचालक और प्रधानपति महेश सिंह की बिल्डिंग में छिपाकर रखी गई थी. छापेमारी के दौरान महेश मौके से फरार हो गया, जबकि आज़ाद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया








