जीमेल यूजर्स सावधान! कहीं Google आपके ईमेल से AI को ट्रेनिंग तो नहीं दे रहा? सेटिंग्स में करें ये बदलाव!

Spread the love

गूगल पर जीमेल यूजर्स के ईमेल, अटैचमेंट और बातचीत का उपयोग एआई मॉडल ट्रेनिंग के लिए करने का गंभीर आरोप लगा है, हालांकि जीमेल ने इसका खंडन किया है, फिर भी प्राइवेसी को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। ऐसे में, यूजर्स अपने जीमेल की सेटिंग्स में जाकर ‘Smart features and personalization’ के तहत ‘Turn on smart features in Gmail, Chat and Meet’ और ‘Manage Workspace smart feature settings’ को बंद करके अपनी डेटा प्राइवेसी सुनिश्चित कर सकते हैं। यह कदम विशेष रूप से गूगल के Gemini AI और अन्य AI फीचर्स से डेटा के दुरुपयोग को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहे।जो लोग Gmail का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह खबर बेहद काम की है। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि गूगल यूजर के जीमेल का प्रयोग अपने AI मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए कर रहा है। इतना ही नहीं, गूगल ना केवल आपके ईमेल बल्कि अटैचमेंट, बिल और पर्सनल बातचीत का इस्तेमाल कर रहा है। इस बीच, जीमेल ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया है कि वह अपने Gemini मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए जीमेल कंटेंट का उपयोग नहीं कर रहा है। इसके बाद भी अगर आप जीमेल अकाउंट को पूरी तरह से सेफ करना चाहते हैं, तो सेटिंग में कुछ ऑप्शन को बंद कर सकते हैं।

गूगल पर लगे आरोप

आपको बता दें कि, दावाकिया जा रहे हैं कि गूगल, जीमेल के Smart Compose और ऑटोमेटेड सुझाव जैसे फीचर्स के माध्यम से उपयोगकर्ताओं के डेटा का इस्तेमाल अपने एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए करता है। हालांकि, जीमेल ने एक पोस्ट जारी कर स्पष्ट किया है कि ये स्मार्ट फीचर्स कई वर्षों से मौजूद हैं और उनकी सेटिंग्स में किसी प्रकार का नया बदलाव नहीं किया गया है।

डेस्कटॉप और ऐप दोनों में मिलेगा ऑप्शन

अब आप जीमेल में कुछ मामूली बदलाव करके गूगल को अपनी डिटेल का इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं। जीमेल ऐप और वेब दोनों से ही सेटिंग में इस ऑप्शन को ऑफ किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप डिवाइस में जीमेल ओपन करना होगा। इसके बाद राइट साइड में सबसे ऊपर सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा। यदि आपने जीमेल का डेस्कटॉप वर्जन को ओपन किया है कि ‘See all settings’ सिलेक्ट करें। वहीं, मोबाइल ऐप के लिए ‘Settings’ पर क्लिक कर दें।

बंद करें ये ऑप्शन

इसके बाद स्क्रॉल करें। यहां आपको ‘Smart features and personalization’ सेक्शन दिखेगा।

– इसके बाद “Turn on smart features in Gmail, Chat and Meet” में जाएं और ऑप्शन को अनचेक कर दें।

– अब Saves Changes पर क्लिक करें।- इससे Smart Compose और ऑटोमेटेड सुझाव जैसी चीजें बंद हो जाएंगी और इन सुविधाओं के जरिए गूगल आपके ईमेल के कंटेंट का इस्तेमाल मॉडल ट्रेनिंग के लिए नहीं कर सकेगा।

इन ऑप्शन को करें बंद

– आपको बताते चलें कि गूगल Calender, Drive और Assistant जैसे दूसरे प्रोडक्ट्स में AI सुविधाओं को बेहतार बनाने के लिए भी यूजर के जीमेल डेटा का इस्तेमाल करता है। इसको बंद कर सकते हैं।

– इसके बाद आप जीमेल की सेटिंग में जाना होगा।- अब See all settings पर जाएं। फिर नीचे स्क्रॉल करके ‘Manage Workspace smart feature settings’ पर क्लिक करें।

– इसके बाद “Smart features in Google Workspace” और Smart features in other Google products” दोनों को बंद कर दीजिए।

  • Related Posts

    AI की जंग में China की ‘ड्रैगन’ छलांग, Alibaba के मॉडल से America में खलबली।

    Spread the love

    Spread the loveचीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा और मूनशॉट एआई ने Qwen3-Max-Thinking और Kimi K2.5 नामक दो शक्तिशाली एआई मॉडल लॉन्च किए हैं, जो गूगल जेमिनी और ओपनएआई के लिए…

    स्पैम कॉल्स का नया इलाज, CNAP ने बदल दिए कॉलिंग के नियम

    Spread the love

    Spread the loveस्मार्टफोन के दौर में अनजान कॉल्स और स्पैम से राहत दिलाने वाला ट्रूकॉलर कभी लोगों की जरूरत बन चुका था। लेकिन अब भारत में सरकार और टेलीकॉम कंपनियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें