अधिकारी ने बताया कि भोलाकाटा बील में कुछ लोगों द्वारा जंगली पक्षियों को फंसाने के लिए जाल बिछाने की सूचना मिलने पर वन अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और पांचों आरोपियों को पकड़ लिया।
असम के बिश्वनाथ जिले में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के उत्तरी क्षेत्र में जंगली पक्षियों का शिकार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भोलाकाटा बील में कुछ लोगों द्वारा जंगली पक्षियों को फंसाने के लिए जाल बिछाने की सूचना मिलने पर वन अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक जीवित जंगली पक्षी, मछली पकड़ने का एक जाल, दो मोबाइल फोन, एक टॉर्च और दो सफेद बैग जब्त किए गए।
वन विभाग की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है।
उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से एक राइफल और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह हथियार काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अंदर गैंडे के अवैध शिकार के लिए पड़ोसी राज्य से लाया गया था। इस कृत्य में कुल सात लोग शामिल थे। आगे की पूछताछ के लिए एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अब तक, पिछले 10 दिनों के दौरान कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो सतर्क वन विभाग द्वारा विफल किए गए शिकार के प्रयासों की संख्या को दर्शाता है।’’








