करूर भगदड़: तमिलनाडु सरकार के CBI जांच रद्द करने की मांग पर विजय की पार्टी का तीखा जवाब, ‘तथ्य नहीं, सिर्फ भ्रम’

Spread the love

अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु सरकार की उस याचिका के जवाब में प्रारंभिक प्रतिवाद दाखिल किया है, जिसमें सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से करूर भगदड़ मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के अपने आदेश को रद्द करने की अपील की है। टीवीके ने दावा किया है कि तमिलनाडु सरकार की याचिका में पर्याप्त तथ्य नहीं हैं और सीबीआई तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित निगरानी समिति के अधिकार क्षेत्र को समाप्त करने का कोई वैध कारण नहीं बताया गया है। टीवीके का कहना है कि राज्य सरकार के प्रतिवाद में कई बयान झूठे और भ्रामक हैं। टीवीके ने आगे कहा कि ऐसे दावों पर विचार करने से चल रही जांच और उसकी निगरानी में बाधा उत्पन्न होगी।टीवीके की ओर से दिए जवाब में कहा है कि प्रतिवादी (तमिलनाडु सरकार) यह गलत दावा कर रहे हैं कि याचिकाकर्ता (टीवीके) ने इस माननीय न्यायालय को गुमराह किया है, महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया है, या निराधार धारणाएं बनाई हैं – प्रतिवादियों की ओर से ये आरोप निराधार हैं, और इस माननीय न्यायालय के समक्ष मौजूद साक्ष्यों से इनकी पुष्टि नहीं होती है। इसलिए, टीवीके की मांग है कि न्याय के हित में यह आवश्यक है कि वर्तमान मामले में सीबीआई जांच की निगरानी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजय रस्तोगी समिति द्वारा जारी रखी जाए।

टीवीके की ओर से अधिवक्ता दीक्षिता गोहिल, प्रांजल अग्रवाल, रूपाली सैमुअल और यश एस विजय के माध्यम से जवाब दाखिल किया गया है। इससे पहले, तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब (प्रति-शपथपत्र) दाखिल कर करूर भगदड़ मामले में सीबीआई जांच के आदेश को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की थी। अपने प्रति-शपथपत्र में, राज्य सरकार ने तर्क दिया था कि अभिनेता और राजनेता विजय जांच एजेंसी या निगरानी समिति का चयन नहीं कर सकते, खासकर तब जब उनकी पार्टी और वे स्वयं करूर भगदड़ मामले में आरोपी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले 27 सितंबर को करूर में पार्टी प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ की सीबीआई जांच का आदेश दिया था, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

  • Related Posts

    Terror Funding के आरोपी सांसद Engineer Rashid को मिली पैरोल, Parliament के Budget Session में होंगे शामिल

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला सांसद अब्दुल राशिद शेख उर्फ ​​इंजीनियर राशिद खान को आगामी बजट सत्र में भाग लेने के लिए पैरोल पर रिहा कर…

    Delhi: सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिवार को 43.11 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने जून 2022 में गाजियाबाद में हुए एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति के परिवार को 43.11 लाख रुपये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें