न्यू ईयर ईव से पहले चाहिए एकदम फ्लैट पेट? तुरंत शुरू करें ये 5 एक्सरसाइज, फटाफट गायब होगा फैट

Spread the love

Home Workout Without Equipment: आपको बहुत से ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो पेट को लेकर परेशान रहते हैं.चलिए आपको उन एक्सराइज के बारे में बताते हैं, जो आपके पेट की दिक्कत को खत्म करके आपको फिट कर देंगे.Belly Fat Reduction Exercises: नए साल के जश्न में कौन नहीं चाहता कि वह अपनी सबसे अच्छी फिटनेस और लुक के साथ नजर आए? न्यू ईयर ईव करीब है और ऐसे में ज्यादातर लोग फिट दिखने की तैयारी में जुट जाते हैं. फ्लैट पेट कई लोगों की फिटनेस लिस्ट में सबसे ऊपर होता है. लेकिन पेट की चर्बी कम करना सिर्फ दिखावे की बात नहीं है, क्योंकि पेट के आसपास जमा अतिरिक्त फैट डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है.

यह समझना जरूरी है कि सिर्फ एक जगह की फैट कम करना यानी स्पॉट रिडक्शन मुमकिन नहीं होता. हालांकि, सही एक्सरसाइज, संतुलित डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ पूरे शरीर की चर्बी कम की जा सकती है, जिसका असर पेट पर भी दिखता है. फिटनेस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फुल-बॉडी वर्कआउट, कार्डियो और कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने वाली एक्सरसाइज पेट की चर्बी घटाने में मदद करती हैं. ये एक्सरसाइज हार्ट रेट बढ़ाती हैं, मसल्स मजबूत करती हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं. खास बात यह है कि ये एक्सरसाइज आप घर पर बिना किसी मशीन के भी कर सकते हैं. अगर आप नियमित रहें और खान-पान व पानी पीने का ध्यान रखें, तो न्यू ईयर से पहले पेट की चर्बी कम करने में अच्छी प्रगति देख सकते हैं.माउंटेन क्लाइम्बर्स

इस एक्सरसाइज में कार्डियो और कोर दोनों का काम होता है. यह हार्ट रेट तेजी से बढ़ाती है और पेट, कंधों व पैरों को एक साथ एक्टिव करती है. प्लैंक पोजिशन में आकर एक-एक घुटने को तेजी से छाती की ओर लाएं, जैसे दौड़ रहे हों. इसे 30 से 60 सेकंड तक करें.

प्लैंक

मजबूत और स्थिर कोर के लिए प्लैंक बेहद असरदार एक्सरसाइज है. यह पेट की गहरी मसल्स को मजबूत करती है और शरीर की पोजिशन सुधारती है. भले ही यह अकेले चर्बी न घटाए, लेकिन बाकी फैट-बर्निंग एक्सरसाइज को ज्यादा असरदार बनाती है. कोहनी और पंजों के सहारे शरीर सीधा रखें और 30 से 60 सेकंड तक होल्ड करें.

बाइसिकल क्रंच

ऊपरी और निचले पेट के साथ साइड मसल्स को टोन करने के लिए बाइसिकल क्रंच बेहतरीन है. पीठ के बल लेटकर पैरों को हवा में चलाएं और उल्टे घुटने की ओर कोहनी मोड़ें. यह पेट के साथ कार्डियो का भी काम करती है.

लेग रेज

निचले पेट की चर्बी कम करने के लिए लेग रेज़ काफी असरदार मानी जाती है. पीठ के बल लेटकर पैरों को सीधा ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे नीचे लाएं, लेकिन जमीन को न छुएं. इससे लोअर एब्स मजबूत होते हैं. 12 रेप्स के 3 सेट करें.

हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग

अगर कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करना चाहते हैं, तो एचआईआईटी सबसे अच्छा विकल्प है. इसमें तेज एक्सरसाइज और छोटे ब्रेक शामिल होते हैं. इससे वर्कआउट के बाद भी शरीर ज्यादा फैट बर्न करता रहता है. हाई नीज, बर्पीज, जंपिंग जैक और माउंटेन क्लाइम्बर्स जैसी एक्सरसाइज इसमें शामिल की जा सकती हैं.

  • Related Posts

    Health Tips: Fatty Liver का Silent Attack, Grade 1 को ‘Normal’ समझने की भूल पड़ सकती है बहुत भारी

    Spread the love

    Spread the loveआजकल फैटी लिवर की समस्या होना आम हो गया है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप इस पर ध्यान न दें या फिर इसको नजरअंदाज कर…

    Health Tips: बंद नाक से हैं परेशान, 10 रुपये का यह Home Remedy देगा Instant Relief, जानें सही तरीका

    Spread the love

    Spread the loveसर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं को बढ़ते प्रदूषण की वजह से नाक बंद होना और साइनस की समस्या होना आम परेशानी है। बता दें कि जब नाक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें