युवाओं में ये 5 लक्षण दिखें तो गलती से भी मत करना इग्नोर, वरना बॉडी में घर बना लेगा कोलन कैंसर

Spread the love

पहले कैंसर बड़े लोगों को अपनी चपेट में लेता था, लेकिन आज का समय बदल चुका है अब यंग लोग भी इसकी चपेट में हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इसके कौन से लक्षण होते हैं,

Importance Of Early Cancer Screening: कोलन कैंसर अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रहा. हाल के वर्षों में यह बीमारी युवाओं, खासकर मिलेनियल्स और उससे छोटी उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ रही है. एक रिसर्च के मुताबिक, 1950 में जन्मे लोगों की तुलना में 1990 में जन्मे लोगों में कोलन कैंसर का खतरा दोगुना पाया गया है. यह आंकड़ा वाकई चिंता बढ़ाने वाला है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में अमेरिका के बोर्ड-सर्टिफाइड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. जोसेफ सालहाब ने कोलन कैंसर के पांच ऐसे चेतावनी संकेत बताए हैं, जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

डॉक्टर के मुताबिक, अब 20, 30 और 40 की उम्र के लोगों में भी यह बीमारी सामने आ रही है, इसलिए जरूरी है कि लोग खुद अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें और शुरुआती लक्षणों को पहचानें. कोलन कैंसर बड़ी कोलन में शुरू होने वाला कैंसर है. ज्यादातर मामलों में यह कोलन की अंदरूनी परत पर बनने वाले छोटे-छोटे उभार यानी पॉलिप्स से शुरू होता है, जो समय के साथ कैंसर का रूप ले सकते हैं.  समस्या यह है कि अधिकतर लोग इसे शुरुआती दौर में पकड़ नहीं पाते और बीमारी एडवांस स्टेज में जाकर सामने आती है.

 मल त्याग की आदतों में बदलाव

अगर अचानक कब्ज या दस्त की समस्या शुरू हो जाए, या पहले से ज्यादा जोर लगाना पड़ रहा हो, तो इसे हल्के में न लें. डॉक्टर बताते हैं कि बड़ी पॉलिप या कैंसर आंतों में रुकावट पैदा कर सकता है. मल का पतला या संकरा होना भी जांच की जरूरत दर्शाता हैय

 मलद्वार से खून आना

स्टूल में या टॉयलेट पेपर पर खून दिखना कोलन कैंसर का एक गंभीर संकेत हो सकता है. कई लोग इसे खानपान या बवासीर समझकर टाल देते हैं, लेकिन बार-बार खून आना या लंबे समय तक ऐसा रहना तुरंत जांच की मांग करता है.

 लगातार थकान या कमजोरी

अगर पर्याप्त आराम के बावजूद शरीर में थकान बनी रहती है, तो यह भी चेतावनी हो सकती है. युवा अक्सर इसे तनाव या नींद की कमी मान लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक बनी थकान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

पेट में ऐंठन या दर्द

बिना किसी साफ वजह के पेट में दर्द या ऐंठन होना और उसका लंबे समय तक बने रहना चिंता का संकेत हो सकता है. यह ऐसा लक्षण है जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं.

 बिना कोशिश के वजन घटना

बिना डाइट या एक्सरसाइज बदले वजन कम होना कैंसर के आम लक्षणों में से एक है. अगर अचानक वजन गिर रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

एक्सपर्ट का कहना है कि समय रहते लक्षण पहचान लिए जाएं, तो इलाज के विकल्प बेहतर होते हैं और रिकवरी की संभावना भी बढ़ जाती है. इसलिए अगर इनमें से कोई भी संकेत दिखे, तो देरी किए बिना डॉक्टर से संपर्क करना ही समझदारी है.

  • Related Posts

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    Spread the love

    Spread the loveग्लोइंग स्किन के लिए हम तमाम ट्रिक्स को जरुर अपनाते हैं, तो कभी महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। क्योंकि खिला हुआ, बेदाग और गुलाबी चेहरा हर…

    Travel Tips: Aravalli विवाद के बीच बनाएं Weekend Trip का प्लान, ये 3 जगहें इतिहास और रोमांच से हैं भरपूर

    Spread the love

    Spread the loveकुछ समय पहले अरावली हिल्स पर चल रहे विवादों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 100 मीटर से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें