Aadhaar Card धारकों को लगा झटका! UIDAI ने महंगा किया PVC Card, जानें नई Online कीमत

Spread the love

हाल ही में UIDAI ने PVC Aadhaar Card की फीस बढ़ा दी है। दरअसल, पहले ATM जैसा आधार कार्ड बनवाने के लिए 50 रुपये फीस के तौर पर देने होते थे। अब इस कार्ड की कीमत बढ़ गई है। इस PVC कार्ड बनवाने के लिए 75 रुपये देने होंगे। आपको बता दें कि, इसकी नई कीमत 1 जनवरी, 2026 से लागू हुई है। लेकिन इसे ऑर्डर करने के प्रोसेस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आधार पीवीसी कार्ड, myAadhaar पोर्टल या mAadhaar ऐप के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के लिए केवल आपका आधार नंबर पर्याप्त होता है। जब आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो पीवीसी आधार कार्ड स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीधे आपके घर भेज दिया जाता है। ध्यान रखें कि कार्ड उसी पते पर डिलीवर होगा जो आपके आधार रिकॉर्ड में दर्ज है।

25 रुपये महंगा हो गया प्लास्टिक का PVC आधार कार्ड

 अब UIDAI ने आधार पीवीसी कार्ड की फीस 50 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है। इस नई कीमत में टैक्स और डिलीवरी चार्ज शामिल हैं। बता दें कि 2020 में यह सर्विस शुरु होने के बाद इसकी पहली बार कीमत बढ़ाई गई है। जानकारी के लिए बता दें कि आधार पीवीसी कार्ड, प्लास्टिक का बना आधार कार्ड होता है, जिसे आसानी से जेब में रख सकते हैं। यह दिखने में ATM कार्ड जैसा दिखता है। गौरतलब है कि कागज वाले आधार कार्ड से ज्यादा टिकता नहीं है और आसानी से फटता नहीं है। इस कार्ड में सुरक्षा के अतिरिक्त फीचर्स भी होते हैं। बता दें कि, यह कार्ड बिल्कुल आपके रेगुलर आधार लेटर और ई-आधार डॉक्यमेंट की तरह मान्य रहेगा।

कितने दिन में होता है डिलीवर?

जब ऑनलाइन ऑर्डर करने के कुछ ही दिनों बाद PVC Aadhaar Card आपके घर आ जाता है। ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद UIDAI प्रिंटेड पीवीसी कार्ड को पांच वर्किंग डेज के अंदर इंडिया पोस्ट को भेज देता है। फिर यह कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिए आधार डेटाबेस से जुड़े पते पर डिलीवर किया जाता है। पीवीसी आधार कार्ड की डिलीवरी का समय आपके क्षेत्र पर निर्भर करता है। आमतौर पर स्पीड पोस्ट जिस अवधि में आपके पते तक कोई पार्सल पहुंचाती है, उसी समय सीमा में यह कार्ड भी आपके घर तक भेज दिया जाता है।

अब कैसे ऑर्डर करें PVC आधार कार्ड?

– सबसे पहले आप myAadhaar पोर्टल या mAadhaar ऐप के माध्यम से PVC Aadhaar card ऑर्डर कर सकते हैं।

– पोर्टल पर जाने के बाद आपको पहले लॉग इन करना होगा। लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

– अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। इसके बाद Login With OTP पर क्लिक कर दें।

– ऐसा करने से आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा। इसे डालकर लॉग इन कर लें।

– अब Order PVC Aadhaar Card पर क्लिक करें।

– इसके बाद आपकी पर्सनल डिटेल स्क्रीन पर आएगी।

– अब आपको आग बढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें।

– फिर पेमेंट करें और पीवीसी आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर हो जाएगा।

– इसी तरह से आप घर बैठे ऑनलाइन आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। यह तरीका काफी आसान है। 

  • Related Posts

    Mumbai के Taj Hotel का 59 साल पुराना बिल Viral, जब 1 तोला Gold से भी महंगा था एक रात का कमरा!

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई में सबसे ज्यादा फेमस समुद्र किनारे स्थित ताजमहल पैलेस एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। दुनियाभर से लेकर भारत के दूसरे राज्यों से भी लोग मुंबई पहुंचते हैं। मुंबई आकर लोग ताज होटल के पास तस्वीरें जरुर खिंचवाते हैं। लोगों के…

    National Youth Day 2026: हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 12 जनवरी को भारत में नेशनल यूथ डे मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि भारत के आत्मविश्वास की याद है। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें