Winter Lip Care: फटे होंठों को कहें Bye-Bye, घर पर बनाएं ये असरदार केसर-ग्लिसरीन बाम

Spread the love

सर्दियों के मौसम में फटे की समस्या से लोग ज्यादा परेशान रहते हैं। सर्द हवाओं के कारण हमारे होंठों पर अधिक प्रभाव देखने को मिलता है। पूरा शरीर तो ढक जाता है फेस कवर नहीं करपाते हैं, जिससे शुष्क हवाएं होंठों की नमी छीनकर इन्हें ड्राई बना देते हैं और होंठ फटने भी लगते हैं। इसके अतिरिक्त स मौसम में लोगों को प्यास कम लगती है ऐसे में डिहाइड्रेशन की वजह से हमारे होंठ फटने लगते हैं। इतना ही नहीं, कई बार हम होंठों को बार-बार चाटते हैं और इससे ये और फटने लगते हैं और ये सिलसिला बना रहता है। इसलिए आप भी फटे होंठों के लिए केसर-ग्लिसरीन क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि फटे होंठो को हाइड्रेट करने के साथ ही इसमें ग्लो भी लाता है। आइए आपको बताते हैं केसर और ग्लिसरीन होंठों के लिए किस प्रकार से फायदेमंद हैं।

घर पर कैसे बनाएं केसर-ग्लिसरीन बाम

– सबसे पहले 2 छोटे चम्मच कैरियर ऑयल के रुप में नारियल तेल लें।

– इसके बाद 1/2 छोटा चम्मच ग्लिसरीन लेकर नारियल तेल में मिला लें।

– इसमें एक चुटकी केसर डाल लें।

– अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल खोलकर मिला लें।

– इन सबको मिलाने के बाद इसे एक कटोरी में रख लें।

– अब डबल बॉयलर मेथेड को अपनाते हुए एक बर्तन में पानी को उबाल लें और उबलते पानी के बर्तन के ऊपर एक प्लेट डालकर इस कटोरी को रख लें और फिर ढ़क दें।

– कुछ मिनटों के बाद ही इसे अच्छी तरह से पकने दें जब तक कि इससे भाप न निकलने लगें।

– फिर इस लिक्विड मिश्रण को किसी साफ लिप बाम कंटेनरों में डालें और ठंडा होकर जमने दें।

– अब कमरे के तापमान पर इसे ठंडा होने दें या पूरी तरह जमने के लिए 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

– फिर इसको इस्तेमाल करें।

केसर-ग्लिसरीन बाम के फायदे

केसर और ग्लिसरीन से बना लिप बाम त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। केसर में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फटे और सूखे होंठों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले क्रोसिन और क्रोसेटिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं, जिससे होंठ मुलायम बने रहते हैं और समय से पहले रूखापन या बेजानपन नहीं आता। वहीं ग्लिसरीन त्वचा में नमी बनाए रखने का काम करता है और होंठों को लंबे समय तक हाइड्रेटेड व मॉइस्चराइज रखता है।

  • Related Posts

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    Spread the love

    Spread the loveग्लोइंग स्किन के लिए हम तमाम ट्रिक्स को जरुर अपनाते हैं, तो कभी महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। क्योंकि खिला हुआ, बेदाग और गुलाबी चेहरा हर…

    Travel Tips: Aravalli विवाद के बीच बनाएं Weekend Trip का प्लान, ये 3 जगहें इतिहास और रोमांच से हैं भरपूर

    Spread the love

    Spread the loveकुछ समय पहले अरावली हिल्स पर चल रहे विवादों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 100 मीटर से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें