Health Tips: बंद नाक से हैं परेशान, 10 रुपये का यह Home Remedy देगा Instant Relief, जानें सही तरीका

Spread the love

सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं को बढ़ते प्रदूषण की वजह से नाक बंद होना और साइनस की समस्या होना आम परेशानी है। बता दें कि जब नाक के मार्ग में झिल्ली में सूजन आ जाती है और गाढ़ा म्यूकस जमा हो जाता है। इस कारण सांस लेने में बहुत समस्या होती है और सिर भारी रहने लगता है। ऐसी दिक्कत होने पर ‘भाप लेना’ सबसे प्रभावी और सुरक्षित घरेलू उपाय माना जाता है। भाप लेने से श्वसन मार्ग को फौरन नमी देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 10 रुपए में मिलने वाली अजवाइन इस प्रोसेस के लाभ को दोगुना कर सकती है।

अजवाइन में ‘थायमोल’ नाम का एक शक्तिशाली तेल होता है। इसमें डिंकजेस्टेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जब आप अजवाइन के पानी की भाप लेते हैं, तो यह गर्म वाष्प नसों और फेफड़ों तक पहुंचकर कफ को पिघला देती है। यह प्रोसेस न सिर्फ बंद नाक को खोलती है, बल्कि गले में खराश और संक्रमण फैलाने वाले कीटाणुओं को नष्ट करने में भी सहायता करता है।भाप लेने का सही तरीका

अजवाइन की भाप लेने के लिए आप गहरे बर्तन में 2-3 गिलास पानी उबाल लें। अब इसके एक चम्मच अजवाइन को थोड़ा सा मसलकर डाल दें। गैस बंद करके एक बड़े तौलिए की मदद से इसको ढकें। अब करीब 5-10 मिनट तक नाक और मुंह से गहरी और लंबी सांस लें। वहीं यह भी देखें कि भाप बाहर तो नहीं निकल रही।

बरतें ये सावधानियां

हालांकि भाप लेना फायदेमंद है, लेकिन लापरवाही होने से आपका चेहरा भी जल सकता है। इसलिए बर्तन से हमेशा थोड़ी दूरी बनाए रखें, जिससे गर्म पानी की छींटे आपके चेहरे पर न पड़ें। वहीं भाप लेने के दौरान अपनी आंखों को बंद रखें, क्योंकि वाष्प आंखों में जलन पैदा कर सकती हैं। वहीं छोटे बच्चों को भाप दिलाने के दौरान खास सावधानी बरतें और बिना एक्सपर्ट की सलाह के अस्थमा के मरीजों को बहुत तेज भाप नहीं लेना चाहिए।

कैसे करता है काम

जब आप भाप लेते हैं, तो गर्म और नम हवा सीधे नासिका मार्ग में जाती है। यह गर्मी रक्त वाहिकाओं को फैलाने के साथ सूजन को कम करती है। इससे बलगम ढीला होता है और आसानी से बाहर निकल जाता है। वहीं अजवाइन में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो म्यूकस को साफ करने के प्रोसेस को तेज कर देते हैं। जिससे साइनस के दबाव और इससे होने वाले सिरदर्द से फौरन राहत मिलती है और सांस लेना भी आसान हो जाता है।

ये भी जरूरी

अजवाइन की भाप लेने के अलावा आप रात को सोने के दौरान सिर को थोड़ा ऊंचा रखने के लिए एक्स्ट्रा तकिए का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं दिन में गुनगुना पानी पिएं और नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करें। यह तरीका भी बंद नाक खोलने में मददगार है। यह 10 रुपए का नुस्खा न सिर्फ सस्ता है, बल्कि आपको दवाओं से भी बचाता है। अगर रोजाना 2-3 बार भाप लेने के बाद भी समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    Health Tips: Fatty Liver का Silent Attack, Grade 1 को ‘Normal’ समझने की भूल पड़ सकती है बहुत भारी

    Spread the love

    Spread the loveआजकल फैटी लिवर की समस्या होना आम हो गया है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप इस पर ध्यान न दें या फिर इसको नजरअंदाज कर…

    New Moms की उदासी को न करें Ignore, ये हो सकते हैं Postpartum Blues के Signs, जानें उपाय

    Spread the love

    Spread the loveर्टम ब्लूज एक ऐसी स्थिति है जिसमें नई मां को अचानक उदासी, भावनात्मक उतार-चढ़ाव या बेचैनी महसूस होती है, जबकि इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं होता। यह समस्या डिलीवरी के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें