आज जलेगी लोहड़ी की आग, क्या है सही Puja Time, जानें मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

Spread the love

आज यानी की 13 जनवरी 2026 को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तर भारत के पंजाब में इस पर्व का खास महत्व होता है। हर साल लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। यह पर्व खासतौर पर पंजाब और पंजाबी समुदाय के लोग मनाते हैं। सिख समुदाय के लोग लोहड़ी का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन शाम के समय पूजा की जाती है और सूखी लकड़ियां जलाई जाती हैं। जिसमें तिल, मूंगफली, रेवड़ी, गुड़ और मक्का डालकर अग्नि की सात बार परिक्रमा की जाती है। इस दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं।शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार लोहड़ी पर दोपहर 03:18 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। वहीं इस दिन प्रदोष काल में अग्नि जलाना बेहद अच्छा माना जाता है। इसलिए 13 जनवरी को सूर्यास्त के समय शाम को 05:44 मिनट का समय शुभ रहेगा। सूर्यास्त से 2 घंटे की अवधि लोहड़ी और अग्नि पूजन के लिए शुभ मानी जा रही है।

कैसे मनाते हैं ये पर्व

हर साल पौष माह की अंतिम रात्रि को लोहड़ी का पावन पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व कड़ाके की ठंड के विदा होने और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही घरों में पारंपरिक व्यंजन और मिठाई बनाई जाती है। वहीं लोग ढोल की थाप पर नाचते-गाते हैं और आपकी प्रेम व सौहार्द के साथ यह पर्व मनाते हैं। इस दिन कई जगहों पर पतंग उड़ाई जाती है।

महत्व

उत्तर भारत के पंजाब में लोहड़ी पर्व का खास महत्व होता है। हर साल मकर संक्रांति के एक दिन पहले यह पर्व मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व फसल पकने और अच्छी खेती के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अग्नि देव और सूर्य देव की पूजा-आराधना करते हैं। लोहड़ी के दिन रबी की फसल की कटाई और सर्दियों के खत्म होने के साथ बसंत मौसम के शुरूआत का प्रतीक माना जाता है।

  • Related Posts

    कुंडली के Pitra Dosh से हैं परेशान? इस दिन करें यह एक महाउपाय

    Spread the love

    Spread the loveहिंदू धर्म में व्रत-तिथियों का विशेष महत्व माना जाता है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भीष्म अष्टमी मनाई जाएगी। इस बार यह पवित्र तिथि…

    बसंत पंचमी पर बना अबूझ मुहूर्त, लक्ष्मी-सरस्वती का महासंयोग, जानें शुभ समय

    Spread the love

    Spread the loveबसंत पंचमी का त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। आज शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 का दिन ज्ञान, कला और संगीत की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें