Finance Ministry का बीमा कंपनियों को निर्देश, शिकायतों का समय पर निपटान सुनिश्चित करें

Spread the love

वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों से ग्राहकों को कुशल सेवाएं देने के लिए शिकायतों का समय पर समाधान करने और निर्बाध तथा तेजी से दावा प्रसंस्करण सुनिश्चित करने को कहा। वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 की पहली छमाही के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए नागराजू ने यह बात कही।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन कंपनियों को लाभदायक व्यवसाय बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और बाजार हिस्सेदारी बनाए रखते हुए तथा अपने खुदरा पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत करते की रणनीतियां बनानी चाहिए।

बैठक में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के सीईओ और प्रबंध निदेशक आर दोरईस्वामी, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, (जीआईसी) के कार्यकारी निदेशक हितेश जोशी, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की सीएमडी गिरिजा सुब्रमण्यन, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) की सीएमडी राजेश्वरी सिंह मुनि और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीएमडी बी एस राहुल शामिल हुए।

इसके अलावा, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीएमडी संजय जोशी और एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड की सीएमडी लावन्या आर मुंदयूर भी उपस्थित थीं।

नागराजू ने युवा पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरा करने और उभरते जोखिमों के लिए कवरेज प्रदान करने हेतु नए, अभिनव और अनुकूलित उत्पाद विकसित करने की जरूरत बतायी।

  • Related Posts

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय बजट 2026 से पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण 2025-2026 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.8-7.2%…

    World में बजा भारत का डंका, Remittance हासिल करने में बना सिरमौर, आया $135.4 Billion का Fund

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि ‘मजबूत निर्यात,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें