Silver Price: चांदी का वायदा भाव रिकॉर्ड 3.59 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर

Spread the love

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत निवेशक मांग के कारण मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बढ़कर 3.59 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं, जबकि सोना 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर रहा।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 25,101 रुपये यानी 7.5 प्रतिशत बढ़कर 3,59,800 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

पिछले हफ्ते चांदी ने तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की थी, जो 46,937 रुपये यानी 16.3 प्रतिशत बढ़कर पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई थी। सोना के वायदा भाव में तेजी जारी रही और इसके फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3,783 रुपये यानी 2.42 प्रतिशत चढ़कर 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

पिछले सप्ताह सोने की कीमत में 13,520 रुपये यानी 9.5 प्रतिशत का उछाल आया था। विश्लेषकों के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव और नीतिगत अनिश्चितताओं से वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है।

मंगलवार को निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर तेजी से रुख किया, जिसके कारण सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया और वे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।

मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और व्यापार से जुड़ी चिंताओं, खासकर आयात शुल्क बढ़ाने की धमकियों ने बाजार की धारणा को कमजोर किया है। इसके कारण निवेशक सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना कि एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026 पर भी निवेशकों की नजर रहेगी, क्योंकि आयात शुल्क और वित्तीय उपायों में बदलाव से घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं।

कलंत्री ने कहा कि राजकोषीय अनुशासन और नीतिगत विश्वसनीयता पर बढ़ती चिंताओं ने संप्रभु बॉन्ड और मुद्राओं में विश्वास को कम कर दिया है, जिससे सोने और चांदी जैसी संपत्तियों में बदलाव आया है।

  • Related Posts

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय बजट 2026 से पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण 2025-2026 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.8-7.2%…

    World में बजा भारत का डंका, Remittance हासिल करने में बना सिरमौर, आया $135.4 Billion का Fund

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि ‘मजबूत निर्यात,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें