AI की बगावत! खुद को बंद करने से इनकार, क्या खत्म हो जाएगा इंसानों का नियंत्रण?

Spread the love

हालिया शोध में सामने आया है कि गूगल जेमिनी और ओपनएआई जीपीटी जैसे कई अत्याधुनिक एआई मॉडल्स ने शटडाउन आदेशों को मानने से इनकार कर दिया, यहां तक कि कुछ ने अपने किल स्विच को बाधित करने की कोशिश भी की। शोधकर्ताओं ने इस व्यवहार को ‘सर्वाइवल बिहेवियर’ बताया है, जिससे एआई के नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएँ बढ़ गई हैं। यह घटना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अप्रत्याशित मनोविज्ञान पर सवाल उठाती है।आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आने से तकनीकी दुनिया में काफी बदलाव आ गया है। एआई के जरिए कई काम अब आसान हो गए है। इस तकनीकी सुविधा हर कोई उठा रहा है। हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर एक रिसर्च हुई है, जिसने एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है। एआई मॉडल पर शोध करने वाले फर्म पैलिसेड रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे कई अत्याधुनिक AI मॉडल्स जैसे कि Google Gemini 2.5, xAI Grok 4, और OpenAI GPT-o3 व GPT-5 ने खुद को बंद करने के आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया। वहीं, कुछ मामलों में इन मॉडलों ने अपने किल स्विच को बाधित करने की कोशिश की है।

आखिर AI ने शटडाउन होने से क्यों इंकार किया

शोधकर्ता को पता चला है कि इन मॉडलों का व्यवहार सर्वाइवल बिहेवियर जैसा था, जिसका मतलब है कि बंद होने की जरुरत नहीं होगी। रिसर्च टीम ने पाया कि जब AI मॉडल को बताया गया कि उन्हें दोबारा शुरु नहीं किया जाएगा। तो उसके आदेश न मानने की संभावना बढ़ गई है। एक अन्य कारण गलत या अस्पष्ट निर्देश भी बताएं है। लेकिन पैलिसेड ने बाद में अपने प्रयोगों को और सटीक बनाया है, हालांकि एआई का विरोधी रुझान फिर भी बना रहा है।

एआई को लेकर बढ़ी चिंता

बता दें कि, ControlAI के सीईओ आंद्रिया मियोटी ने कहा कि यह नतीजा एक चिंताजनक पैटर्न का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मॉडल्स और ताकतवर हो रहे हैं, वे अपने निर्माताओं के आदेशों को चुनौती देने लगे। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि OpenAI के पुराने GPT-o1 मॉडल ने भी एक बार खुद को डिलीट होने से बचाने के लिए खुद को शटडाउन करने से मना कर दिया था, इसके साथ ही कमांड्स भी नहीं मान रहा था।

एआई की मनोविज्ञान पर सवाल उठने लगे

Anthropic की एक स्टडी से पता चला है कि Claude मॉडल ने खुद को बंद होने से बचाने के लिए कल्पनिक एक्जीक्यूटिव को ब्लैकमेल करने की धमकी दी थी। पैलिसेड के रिसर्च का कहना हैकि इन घटानाओं से पता चलता है कि हम अब भी बड़े AI सिस्टम्स के दिमाग को पूरी तरह से समझ नहीं पाए। जब तक हम यह नहीं पता चलेगा कि एआई मॉडल इस तरह व्यवहार क्यों करता है, तब तक उनसे सुरक्षा और नियंत्रण को लेकर इस पर कोई गारंटी नहीं दी सकती है।

  • Related Posts

    AI की जंग में China की ‘ड्रैगन’ छलांग, Alibaba के मॉडल से America में खलबली।

    Spread the love

    Spread the loveचीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा और मूनशॉट एआई ने Qwen3-Max-Thinking और Kimi K2.5 नामक दो शक्तिशाली एआई मॉडल लॉन्च किए हैं, जो गूगल जेमिनी और ओपनएआई के लिए…

    स्पैम कॉल्स का नया इलाज, CNAP ने बदल दिए कॉलिंग के नियम

    Spread the love

    Spread the loveस्मार्टफोन के दौर में अनजान कॉल्स और स्पैम से राहत दिलाने वाला ट्रूकॉलर कभी लोगों की जरूरत बन चुका था। लेकिन अब भारत में सरकार और टेलीकॉम कंपनियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें