Asia Cup 2025 में भारत की लगातार 5वीं जीत, बांग्लादेश को 41 रन से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

Spread the love

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में लगातार अपनी 5वीं जीत दर्ज की है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। भारत ने दुबई  इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश को 41 रन से धूल चटाकर फाइनल में एट्री कर ली है। वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम महज 127 रन पर ही सिमट गई। हालांकि, भारत ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच (12) छोड़े हैं। वहीं बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा सैफ हसन ने 69 रन सबसे ज्यादा बनाए। वहीं 169 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले मैच पाकिस्तान के खिलाफ एक भी विकेट ना लेने और सबसे महंगे रहे जसप्रीत बुमराह ने इस पर भारत की पहली सफलता तंजिद हसन के रूप में दिलाई। इसके बाद परवरेज हुसैन इमॉन ने सैफ हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। सातवें ओवर में कुलदीप यादव ने परवेज हुसैन इमॉन (21) को आउटकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज ढेर नजर आए और एक के बाद अपने विकेट गंवाते चले गए। 10वें ओवर में अक्षर पटेल ने तौहीद ह्रदोय को 7 रन पर आउट किया। 

हां इस दौरान सैफ हसन एक छोर से बांग्लादेश की कमान संभाले हुए थे। शमीम हुसैन बिना खाता खोले आउट हुए, मोहम्मद सैफुद्दीन भी चार रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के शिकार बने। 17वें ओवर में कुलदीप यादव ने रिशाद हुसैन (2) और तंजिम हसन साकिब (0) को आउट किया। 18वें ओवर में बुमराह ने सैफ हसन को आउट कर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने मुस्तफिजुर रहमान (6) को आउटकर बांग्लादेश को 127 के स्कोर पर ढेर पर दिया। वहीं भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3, बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 जबकि अक्षर और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट झटके।  

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 बनाए। हालांकि, भारत की शुरुआत धीमी रही लेकिन पावरप्ले में बतौर ओपनर जोड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने गियर बदले और ताबड़तोड़ रन बनाए। जहां गिल 19 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शिवम दो रन ही बना सके। जबकि अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 37 गेंद में 75 रन की अहम पारी खेली। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए वह महज 5 रन ही बना सके। तिलक वर्मा 7 गेंद में 5 रन बना पाए तो हार्दिक पंड्या ने 29 गेंद में 38 रन की अहम पारी खेली। अक्षर पटेल 15 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं बांग्लादेश की तरफ से हुसैन ने दो जबकि मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

  • Related Posts

    Donald Trump की Iran को सीधी चेतावनी, Middle East की ओर निकला US Navy का जंगी बेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का एक नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की हत्या और परमाणु कार्यक्रम को फिर…

    Davos में देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान, ‘Maharashtra विदेशी Investment का Gateway’

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र विदेशी निवेश के लिए भारत के प्रवेश द्वार के रूप में उभरा है और यह विभिन्न क्षेत्रों में बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें