Ford ने की शानदार वापसी: चेन्नई प्लांट फिर शुरू करेगी कंपनी, ₹3,250 करोड़ निवेश से 600 नौकरियां

Spread the love

फोर्ड ने चेन्नई प्लांट में ₹3,250 करोड़ के भारी निवेश के साथ नए सिरे से परिचालन शुरू करने की घोषणा की है, जिससे 600 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां सृजित होंगी। यह कदम भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की फोर्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और तमिलनाडु के ऑटोमोबाइल क्षेत्र को नई गति प्रदान करेगा।अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड ने एक बार फिर भारत में अपने निर्माण कार्य को शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी जल्द ही चेन्नई स्थित अपने मारेमलई नगर प्लांट में उत्पादन दोबारा शुरू करने जा रही है, जहां अब नई पीढ़ी के इंजन बनाए जाएंगे।मौजूद जानकारी के अनुसार, फोर्ड ने इस परियोजना में शुरुआती निवेश के तौर पर ₹3,250 करोड़ लगाने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, इस निवेश से 600 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

गौरतलब है कि फोर्ड ने वर्ष 2021 में अपने चेन्नई संयंत्र का संचालन बंद कर दिया था। हालांकि, सितंबर 2024 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के अमेरिका दौरे के दौरान कंपनी ने राज्य सरकार को एक Letter of Intent (LOI) सौंपते हुए फिर से उत्पादन शुरू करने की इच्छा जताई थी।फोर्ड ने चेन्नई प्लांट में ₹3,250 करोड़ के भारी निवेश के साथ नए सिरे से परिचालन शुरू करने की घोषणा की है, जिससे 600 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां सृजित होंगी। यह कदम भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की फोर्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और तमिलनाडु के ऑटोमोबाइल क्षेत्र को नई गति प्रदान करेगा।

बता दें कि अब उस पहल को आगे बढ़ाते हुए फोर्ड और तमिलनाडु सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते में यह तय किया गया है कि भारत को फोर्ड की वैश्विक Ford+ योजना के तहत एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

मौजूदा योजना के तहत, इस वर्ष के अंत तक परियोजना का काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद चेन्नई संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 2,35,000 इंजन तक बढ़ाई जाएगी और 2029 तक उत्पादन शुरू होने का अनुमान है।

फोर्ड मोटर कंपनी के इंटरनेशनल मार्केट्स ग्रुप के अध्यक्ष जेफ मारेन्टिक ने कहा कि “हम चेन्नई संयंत्र की भूमिका को लेकर उत्साहित हैं और तमिलनाडु सरकार के सहयोग के लिए आभारी हैं। यह निर्णय भारत की विनिर्माण क्षमता में हमारे विश्वास को और मजबूत करता है।” वहीं, तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टी. आर. बी. राजा ने कहा कि फोर्ड का चेन्नई में फिर से निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय राज्य के ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई ऊर्जा देगा।

उन्होंने कहा, “यह न केवल फोर्ड संयंत्र में उत्पादन की वापसी है, बल्कि राज्य के ऑटोमोटिव उद्योग के भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम भी है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी तरह से फोर्ड के संचालन में सहयोग करेगी।”

इस कदम के साथ तमिलनाडु एक बार फिर भारत के प्रमुख ऑटोमोबाइल हब के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करता नजर आ रहा है। उद्योग जगत का मानना है कि यह निवेश राज्य के आर्थिक परिदृश्य और रोजगार सृजन दोनों के लिए सकारात्मक साबित होगा।

फोर्ड की यह वापसी भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए एक बड़े भरोसे के संकेत के रूप में देखी जा रही है, जो देश के विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम भूमिका निभा सकती है।

.

  • Related Posts

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय बजट 2026 से पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण 2025-2026 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.8-7.2%…

    World में बजा भारत का डंका, Remittance हासिल करने में बना सिरमौर, आया $135.4 Billion का Fund

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि ‘मजबूत निर्यात,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें