Gold-Silver Prices: भू-राजनीतिक तनाव के बीच अगले हफ्ते भी मजबूत रह सकती हैं सोना-चांदी की कीमतें

Spread the love

विश्लेषकों के अनुसार, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क नीति पर अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के संभावित फैसले को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण अगले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है।विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका, भारत और जर्मनी जैसे प्रमुख देशों के मुद्रास्फीति के आंकड़े, चीन के व्यापार और निवेश से जुड़े आंकड़े तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एवं करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि कीमती धातुओं में तेजी का रुख जारी रहने की उम्मीद है और कीमतों में हल्की गिरावट निवेश का मौका हो सकती है।

बाजार का ध्यान एक बार फिर ट्रंप के शुल्क मामले में उच्चतम न्यायालय की सुनवाई और वैश्विक भू-राजनीतिक हालात पर रहेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बीते सप्ताह सोने का वायदा भाव 3,058 रुपये यानी 2.25 प्रतिशत बढ़कर शुक्रवार को 1,38,819 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

एंजेल वन के रिसर्च प्रमुख प्रथमेश माल्या ने कहा कि इस सप्ताह सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन कुल मिलाकर रुझान मजबूत बना रहा और सप्ताह के अंत में कीमतें बढ़त के साथ बंद हुईं। उन्होंने कहा कि डॉलर की चाल, फेडरल रिजर्व के अगले कदम, महंगाई और रोजगार से जुड़े आंकड़े अल्पकाल में सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करेंगे।

तकनीकी आधार पर सोना अगले सप्ताह 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का वायदा भाव बीते सप्ताह 171.3 डॉलर यानी करीब चार प्रतिशत बढ़कर 4,500.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

वहीं, चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 16,409 रुपये यानी 6.94 प्रतिशत बढ़ा। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,59,692 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ और शुक्रवार को 2,52,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें भी बीते सप्ताह करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 79.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं।

  • Related Posts

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय बजट 2026 से पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण 2025-2026 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.8-7.2%…

    World में बजा भारत का डंका, Remittance हासिल करने में बना सिरमौर, आया $135.4 Billion का Fund

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि ‘मजबूत निर्यात,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें