Google Maps का भारत के लिए बड़ा अपडेट, अब रियल टाइम में मिलेगी ट्रैफिक-सुरक्षा की जानकारी।

Spread the love

भारतीय सड़कों पर बढ़ती चुनौतियों के मद्देनजर, गूगल मैप्स ने महत्वपूर्ण सुरक्षा और सुविधा अपडेट जारी किए हैं। इनमें ट्रैफिक जाम, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और स्पीड लिमिट डिस्प्ले जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो चालान और हादसों को कम करने में सहायक होंगी। यह पहल भारत जैसे विशाल देश के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जहां सड़क की स्थिति तेजी से बदल सकती है।भारत में अब सड़क यात्रा और भी सुरक्षित और सुविधाजनक बनने जा रही है। गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए अपने गूगल मैप्स एप में कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं, जो ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में देंगे। यह अपडेट खासतौर पर भारत जैसे विशाल और विविध देश के लिए अहम है, जहां सड़क की स्थिति कुछ ही मिनटों में बदल सकती है।गूगल का कहना है कि वह हर दिन अपने एआई सिस्टम और लोकल पार्टनर्स की मदद से भारत में लाखों अपडेट्स करता है ताकि यूजर्स को सबसे सटीक और ताज़ा जानकारी मिल सके। मौजूद जानकारी के अनुसार, कंपनी ने देश के 18 शहरों की ट्रैफिक पुलिस के साथ साझेदारी की है, जिससे सड़क बंद होने या किसी अन्य रुकावट की जानकारी तुरंत अपडेट हो जाती है।

बता दें कि भारत के यूजर्स हर दिन करीब 1.5 लाख रियल टाइम रिपोर्ट गूगल मैप्स पर साझा करते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर गूगल ने तीन नए फीचर्स पेश किए हैं प्रोएक्टिव ट्रैफिक अलर्ट, एक्सीडेंट प्रोन एरिया अलर्ट और स्पीड लिमिट डिस्प्ले।

अब गूगल मैप्स में “प्रोएक्टिव ट्रैफिक एलर्ट” फीचर की मदद से यूजर्स को पहले से चेतावनी मिल जाएगी अगर आगे किसी सड़क पर ट्रैफिक जाम या देरी है। यह फीचर बताएगा कि जाम से कितना समय लगेगा और आपके ETA पहुचने में समय को लेकर पर कितना असर पड़ेगा। फिलहाल यह फीचर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए शुरू किया गया है।

इसके साथ ही, “Accident-Prone Area Alerts” फीचर भी लॉन्च किया गया है। यह फीचर तब सक्रिय हो जाता है जब आप किसी ऐसे इलाके के पास पहुंचते हैं जहां अक्सर सड़क हादसे होते हैं। यूजर को विजुअल और वॉयस दोनों अलर्ट मिलेंगे। इसकी शुरुआत फिलहाल गुरुग्राम, साइबराबाद, चंडीगढ़ और फरीदाबाद से की गई है।

गौरतलब है कि Google Maps अब यूजर्स को सड़क की स्पीड लिमिट भी दिखाएगा। अक्सर मुख्य सड़कों पर स्पीड लिमिट बोर्ड न होने के कारण लोग ओवरस्पीडिंग कर बैठते हैं, जिससे चालान कट जाता है। गूगल ने इस समस्या का समाधान करते हुए नेविगेशन स्क्रीन पर तय स्पीड लिमिट दिखाने की सुविधा शुरू की है। यह फीचर फिलहाल फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और नोएडा जैसे शहरों में लागू किया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, गूगल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के साथ भी साझेदारी की है। इसके तहत यूजर्स को अब हाइवे बंद होने, मरम्मत कार्य चलने, रेस्ट एरिया, सार्वजनिक शौचालय, पेट्रोल पंप और खाने की जगहों की जानकारी रियल टाइम में मिल सकेगी।

इन नए अपडेट्स से न सिर्फ ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर होगा बल्कि ड्राइविंग भी पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान बनेगी। भारत में हर दिन लाखों लोग Google Maps का इस्तेमाल करते हैं, और अब यह ऐप उनकी यात्रा को और ज्यादा भरोसेमंद बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है।

  • Related Posts

    AI की जंग में China की ‘ड्रैगन’ छलांग, Alibaba के मॉडल से America में खलबली।

    Spread the love

    Spread the loveचीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा और मूनशॉट एआई ने Qwen3-Max-Thinking और Kimi K2.5 नामक दो शक्तिशाली एआई मॉडल लॉन्च किए हैं, जो गूगल जेमिनी और ओपनएआई के लिए…

    स्पैम कॉल्स का नया इलाज, CNAP ने बदल दिए कॉलिंग के नियम

    Spread the love

    Spread the loveस्मार्टफोन के दौर में अनजान कॉल्स और स्पैम से राहत दिलाने वाला ट्रूकॉलर कभी लोगों की जरूरत बन चुका था। लेकिन अब भारत में सरकार और टेलीकॉम कंपनियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 12 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 13 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 13 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 15 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 14 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 16 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें