पुलिस ने एक निजी कंपनी में काम करने वाले 34 वर्षीय आरोपी राजेश को दिसंबर 2024 और मार्च के बीच किशोरी से कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
गुरुग्राम में बलात्कार पीड़िता 15 वर्षीय एक किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सातवीं कक्षा की छात्रा ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।पुलिस के अनुसार, राजेश ने इस साल फरवरी में अपना किराये का मकान खाली कर दिया था, क्योंकि उसे एहसास हो गया था कि शायद उसी की वजह से किशारी गर्भवती हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ सेक्टर 10 थाने में मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर गुरुग्राम सेक्टर-10ए थाने में मामला दर्ज कर आरोपी राजेश, निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल की सातवीं क्लास में पढ़ाई करती है और वह मजदूरी का काम करता है। वह बीते कई सालों से सेक्टर-10ए थाना इलाके में किराये पर रह रहे थे। किराये की बिल्डिंग में ही 34 वर्षीय राजेश भी रहता था और वह निजी कंपनी में काम करता है।
जनवरी में युवक ने किशोरी से दोस्ती की और उसके बाद अपने कमरे में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी गभर्वती हो गई थी। इस घटना के बाद आरोपी वहां से मकान खाली कर दूसरी जगह चला गया था। हाल ही में किशोरी के पेट में तेज दर्द हुआ तो परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, यहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
अस्पताल प्रशासन ने थाने को दी थी सूचना
अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। सेक्टर-10ए थाना कुदलीप कुमार ने बताया कि शिकायत पर संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चूंकि मामला संवेदनशील था। पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी
मोबाइल की लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने किशोरी से मिली जानकारी और मोबाइल लोकेशन की मदद के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने पीड़िता की मासूमियत का फायदा उठाया और उसे डरा-धमकाकर चुप रखा। फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।








