Jio Happy New Year Plan: सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा रोजाना 2GB 5G डेटा और 12 OTT का सब्सक्रिप्शन

Spread the love

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 500 रुपये का नया हैप्पी न्यू ईयर प्लान लॉन्च किया है। इस रिचार्ज में 28 दिनों की वैधता के दौरान रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, यूज़र्स को YouTube Premium और Amazon Prime Video मोबाइल एडिशन सहित कई OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। प्लान में Google Gemini Pro की मेंबरशिप के साथ-साथ जियो इकोसिस्टम से जुड़े अतिरिक्त फायदे भी शामिल किए गए हैं।जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे ही नए साल नजदीक आ रहा है। नए साल पर कई कंपनियां आकर्षक ऑफर जरुर देती है। ऐसे में रिलायंस जियो ने अपने प्रिय ग्राहकों के लिए कुछ दिनों पहले हैप्पी न्यू ईयर प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत मात्र 500 रुपये हैं। बता दें कि, जियो के इस प्लान में यूजर्स को डेटा, वॉइस कॉल और कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। यदि आप जियो के ग्राहक हैं और अपने लिए रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं तो जियो का नया न्यू ईयर प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए आपको इस प्लान के बारे जानकारी देते हैं।

Jio के 500 रुपये वाले प्लान के फायदे

रिलायंस जियो के 500 रुपये प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में यूजर को रोजाना 2 जीबी डेटा यानी कुल 56GB डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट की स्पीड 64 kbps हो जाती है। यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोज 100 एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं। बता दें कि, यह प्लान जियो के 5जी नेटवर्क पर यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा ऑफर करता है।

ये OTT सब्सक्रिप्शन मिलेगा

जियो के Happy New Year प्लान में ग्राहकों को डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस के अलावा कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स की सदस्यता भी दी जा रही है। इस प्लान के तहत यूज़र्स को YouTube Premium, Amazon Prime Video Mobile Edition, JioHotstar (Mobile/TV) के साथ-साथ Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है।

मिलेंगे Gemini Pro और Jio इकोसिस्टम के फायदे

नव वर्ष के मौके पर लॉन्च किए जियो के इस प्लान में यूजर्स को Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। बता दें कि, इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 35100 रुपये है। आगे इस प्लान को जारी रखने के लिए जियो ग्राहकों को इसके बाद हर महीने कम से कम 349 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करना होगा। इसके अलावा, जियो यूजर्स को 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज, दो महीने के लिए जियो होम फ्री ट्रायल और जियो फाइनेंस से जियो गोल्ड बाय करने पर 1 प्रतिशत का एक्स्ट्रा का फायदा मिलेगा। 

  • Related Posts

    AI की जंग में China की ‘ड्रैगन’ छलांग, Alibaba के मॉडल से America में खलबली।

    Spread the love

    Spread the loveचीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा और मूनशॉट एआई ने Qwen3-Max-Thinking और Kimi K2.5 नामक दो शक्तिशाली एआई मॉडल लॉन्च किए हैं, जो गूगल जेमिनी और ओपनएआई के लिए…

    स्पैम कॉल्स का नया इलाज, CNAP ने बदल दिए कॉलिंग के नियम

    Spread the love

    Spread the loveस्मार्टफोन के दौर में अनजान कॉल्स और स्पैम से राहत दिलाने वाला ट्रूकॉलर कभी लोगों की जरूरत बन चुका था। लेकिन अब भारत में सरकार और टेलीकॉम कंपनियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 5 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 4 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 4 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 5 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 6 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें