National Boxing Championship के कार्यक्रम में बदलाव, अब चार जनवरी से होगी

Spread the love

सरकार द्वारा लागू ‘प्रदूषण नियंत्रण उपायों’ के कारण एलीट पुरुष और महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के कार्यक्रम में बुधवार को बदलाव किया गया। यह चैंपियनशिप अब ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में चार से 10 जनवरी तक होगी जबकि पहले यह 31 दिसंबर से छह जनवरी तक होनी थी।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा अनिवार्य प्रदूषण नियंत्रण उपायों के 31 दिसंबर 2025 तक प्रभावी होने के मद्देनजर चैंपियनशिप अब उसी स्थान पर चार से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।’’

उच्चतम न्यायालय ने 19 नवंबर को कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) से कहा था कि वह दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को नवंबर और दिसंबर में खुले में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को हवा में प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए ‘सुरक्षित महीनों’ में टालने का निर्देश देने पर विचार करे।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी 19 नवंबर को शिक्षा निदेशालय से स्कूली छात्रों के एक समूह की याचिका पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था जिसमें यह सुनिश्चित करने का निर्देश मांगा गया था कि नवंबर से जनवरी तक प्रदूषण के चरम महीनों के दौरान राजधानी में आउटडोर खेलों के टूर्नामेंट और ट्रायल का कार्यक्रम तय नहीं किया जाए।

दिल्ली सरकार ने 21 नवंबर को निर्देश जारी किए कि एनसीआर राज्य सरकारें और दिल्ली प्रशासन क्षेत्र में उच्च स्तर के वायु प्रदूषण को देखते हुए ऐसे आयोजनों को टालने के लिए तत्काल कदम उठाएं। राष्ट्रीय महासंघों और केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और खेल संघों से भी इस आदेश का पालन करने को कहा गया।

  • Related Posts

    Saina Nehwal ने बैडमिंटन को कहा अलविदा, घुटनों की गंभीर समस्या बनी वजह

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय बैडमिंटन के बड़े नाम में शामिल सायना नेहवाल ने सोमवार को अपने खेल जीवन को विराम देने का निर्णय किया। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने…

    यूरोप में क्रिकेट का नया सवेरा! Steve Waugh ने थामी ETPL की कमान, व्यापार नहीं बल्कि खेल का विस्तार है लक्ष्य

    Spread the love

    Spread the loveऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ को हमेशा से ही कठिन चुनौतियों को स्वीकार करने और उन्हें जीत में बदलने के लिए जाना जाता रहा है। अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 12 views
    भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 13 views
    T20 World Cup से पहले Pakistan का बड़ा दांव, कप्तान Salman Ali Agha No.3 पर करेंगे बल्लेबाजी

    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    • By rajnews
    • January 30, 2026
    • 13 views
    Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 14 views
    Bharti Singh और Haarsh ने किया बेटे के नाम का ऐलान, Instagram पर शेयर की Cute Family Photo

    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 14 views
    Acne और दाग-धब्बों की छुट्टी! रोज रात पिएं ये देसी ड्रिंक, मिलेगी Flawless Glowing Skin

    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें

    • By rajnews
    • January 29, 2026
    • 16 views
    FY27 में 7.2% GDP का अनुमान, AI पर फोकस, आर्थिक सर्वे के 800 पन्नों का पूरा निचोड़ 6 लाइन में जानें